हीरोइन बन सकती हैं बोल्ड-सुंदर सानिया मिर्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा इन दिनों कोर्ट पर उतनी ज्यादा नहीं दिख रही हैं जितनी कि ग्लैमर इंडस्ट्री में। फिल्मों और टेलीविजन से लेकर फैशन शो मे वह उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
लेकिन खास बात यह है कि हाल के महीनों में उन्होंने अपना वजन कम किया है और शरीर को तराशा है। ऐसे में चर्चा हो रही है कि क्या वह फिल्मों में हाथ आजमाने पर विचार कर रही हैं। अगर वाकई यह सच है तो आने वाले महीनों में फिल्म प्रेमियों को धमाकेदार खबर मिलेगी। बस देखना यह होगा कि उनके शौहर को इस बात पर कोई ऐतराज न हो।
फरदीन की होगी वापसी?
पर्दे से गायब हो चुके फरदीन खान अब पर्दे के पीछे कैरियर बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों फरदीन अपने दफ्तर में नई-नई स्क्रिप्ट सुन रहे हैं। उनका इरादा फिल्म निर्माता बनने का है। वे एक साथ तीन-चार फिल्में प्रोड्यूस करना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार फरदीन ने हाल में एक स्क्रिप्ट पसंद की है, जिसकी कहानी चंबल के डाकुओं को लेकर है। सब जानते हैं कि फरदीन के पिता फिरोज खान ने कई फिल्मों में डकैत के शानदार रोल किए हैं। वाकई उसका असर बेटे की पसंद पर भी दिख रहा है। क्या दर्शक फरदीन की इस नई भूमिका को स्वीकार करेंगे?
जैकलीन गईं बाहर
जैकलीन फर्नांडिस अब इंटरनेशल ऐक्टर हो गई हैं। बॉलीवुड में फिल्म किक से लोकप्रिय होने वाली जैकलीन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘डेफिनेशन ऑफ फीयर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। मजेदार बात यह है कि जैकलीन इस फिल्म में भी किक की ही तरह मनोविज्ञान विषय की छात्रा बनी हैं।
फिल्म की शूटिंग कनाडा में हो रही है और जैकलीन का दावा है कि यह रोल किक से बहुत अलग है। लोग कह रहे हैं कि फिलहाल मान लेते हैं क्योंकि जब फिल्म आएगी तो सच्चाई अपने आप सामने आ जाएगी। किक ने जैकलीन का वाकई भला किया है? आप क्या सोचते हैं?