फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sangeeta Bijlani come back with a TV show

फिर लौट रही है सलमान की एक पूर्व प्रेमिका

Tue, 02 Sep 2014 12:59 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta Bijlani come back with a TV show

आखिरकार लंबे समय के बाद संगीता बिजलानी अब दर्शकों पर ‘बिजली’ गिराने आ रही हैं। उन्हें अच्छा लगता है कि लोग उन्हें ‘बिजली’ कहें। सूत्र खबर लाए हैं कि पहले जहां संगीता फिल्म से कमबैक की तैयारी में थीं।

विज्ञापन


अब वह अपना इरादा बदल कर वह अब छोटे पर्दे के माध्यम से दर्शकों के दिलों और घरों में पहुंचेंगीं। 1990 के दशक की इस ग्लैमर गर्ल की वापसी को लेकर लंबे समय से अटकलें लग रही थीं।
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि वह निर्देशक ओनिर की फिल्म ‘शब’ से वापसी कर रही हैं, लेकिन जानकारों के अनुसार इस फिल्म में सेक्स के कुछ दृश्यों से संगीता असहज हो उठीं और खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म से खुद को किया अलग

Sangeeta Bijlani come back with a TV show

खैर, इस फिल्म में अब संगीता की जगह उनकी समकालीन रवीना टंडन आ चुकी हैं लेकिन संगीता ने अपने लिए टीवी का प्रोजेक्ट चुन लिया है। खबर है कि संगीता अमेरिका की हिट टीवी सीरीज ‘रिवेंज’ के हिंदी संस्करण से वापसी करने जा रही हैं।

सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड के रूप में याद की जाने वाली संगीता इस सीरीयल में विक्टोरिया ग्रेसन की जगह लेंगी। उनका किरदार बहुत खूबसूरत मगर मजबूत महिला का होगा, जो पूरे परिवार और उसके कारोबार पर कस कर नियंत्रण रखती हैं। वह ग्लैमरस और बहुत ही खूंखार औरत है। यह ऐसी महिला है जिसने अपनी मां के प्रेमी की गोली मार कर हत्या कर दी थी

मुंबई में होगी शूटिंग

Sangeeta Bijlani come back with a TV show

इस धारावाहिक‘रिवेंज’ की कहानी को 24 कड़ियों में भारतीय दर्शकों के मुताबिक बनाया जाएगा और इसकी शूटिंग मुंबई तथा दुबई में की जाएगी।जानकारों के अनुसार संगीता के लुक को सीरियल में पूरी तरह से बदल दिया जाएगा और वह खलनायिका की तरह दिखाई देंगी।

परंतु उनका ग्लैमर किसी कोण से कम नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार संगीता लंबे समय से टीवी पर अपने लिए अच्छी भूमिकाओं को तलाश रही थीं, परंतु ‘रिवेंज’ में ही उनकी यह तलाश पूरी हुई। देखते हैं कि दर्शक उन्हें कितना स्वीकार करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed