फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha wishes Deepika on her birthday Most gorgeous inside and out

Deepika Padukone Birthday: सामंथा रुथ प्रभु ने दीपिका पादुकोण को किया बर्थडे विश, लिखी यह बात

Wed, 05 Jan 2022 02:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 05 Jan 2022 02:58 PM IST
सार

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बुधवार को 36 साल की हो गईं हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम मशहूर हस्तियों ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश किया है। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सहित कई सेलेब्स ने दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Samantha wishes Deepika on her birthday Most gorgeous inside and out
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बुधवार को 36 साल की हो गईं हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम मशहूर हस्तियों ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश किया है। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सहित कई सेलेब्स ने दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इस बीच सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे गर्ल दीपिका पादुकोण के लिए एक खास पोस्ट लिखी।

विज्ञापन


सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर दीपिका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आपका इतना अविश्वसनीय जन्मदिन हो कि हर दिन प्यार और मन की शांति के साथ शुरू और खत्म हो। अंदर और बाहर सबसे खूबसूरत दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई। वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी दीपिका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक्ट्रेस दीपिका की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, जन्मदिन मुबारक हो दीपिका पादुकोण। आप हमेशा प्यार और रोशनी की कामना करते हैं।
विज्ञापन


एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' से दीपिका का पोस्टर शेयर किया और लिखा, हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण। आप हर साल अधिक चमकती हैं और आपके पास हमारे लिए जो जादू है, उसे देखने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। सबसे खूबसूरत, प्रतिष्ठित और प्रेरक अभिनेत्री को शुभकामनाएं। एक्टर प्रभास ने गुलाबी साड़ी में दीपिका की एक तस्वीर साझा कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा, बहुत खूबसूरत मुस्कान वाली लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इतना ही नहीं,  अभिनेता आयुष्मान खुराना, दीया मिर्जा, ईशा कोप्पिकर और अन्य ने भी सोशल मीडिया पर दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम (2007) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल भी थे। इसके बाद दीपिका कॉकटेल (2012), ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस (2013), बाजीराव मस्तानी (2015) और पद्मावत जैसी फिल्मों में दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed