Photo: नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सफेद ड्रेस में नजर आईं सामंथा, तस्वीर पोस्ट कर लिखी खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि 'पुराने गीत, पहाड़ों और चट्टानों पर सर्दियों की हवा की आवाज, खोई और मिली छवियों के गीत, घाटी में उदास प्रतिध्वनि और पुराने प्रेमियों के गीत, पुराने बंगले, सीढ़ियाँ और गलियों में हवा की आवाज' इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा 'शुक्रवार, सस्टेनेबल फैशन डे, 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे FDCI, लैक्मे फैशन वीक में मेरे पसंदीदा एका के शो के लिए देखें।'
विज्ञापन विज्ञापन
दरअसल, सामंथा ने 2 अक्टूबर को चैतन्य से अलग होने की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी। सामंथा ने पोसेट के साथ लिखा था कि बहुत विचार-विमर्श के बाद चाई और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारी दस सालों से अधिक की दोस्ती है जो कि बहुत मूलवान है। हमारे बीच एक खास रिश्ता रहेगा।
हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता दें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।