Samantha Prabhu Naga Chaitanya Divorce: सामंथा प्रभु ने नागा चैतन्य संग तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- मुझे लगा था मर जाऊंगी...
सामंथा रुथ प्रभु का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नागा चैतन्य संग अपने तलाक पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने पति नागा चैतन्य से अलग हो चुकी हैं। बीते कुछ समय पहले नागा चैतन्य और सामंथा ने सामने आकर अपने रिश्ते के अंत की जानकारी फैंस को दी, जिससे फैंस को एक झटका तो जरूर लगा था। वहीं, आज के समय में दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और अपनी जिदंगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सामंथा और नागा चैतन्य को अलग हुए दो महीने हो चुके हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि सामंथा अब भी अपने दर्द से उबर नहीं पाई हैं। हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु ने एक इंटरव्यू दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपने तलाक पर खुलकर बात की है।
सामंथा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि यह सब ठीक है। अगर आपका दिन खराब हो रहा है तो इस पर अपनी आवाज उठाएं। इस समझिए। आप जैसे ही इन चीजों को स्वीकार करते हैं कि आप कुछ कर रहे हैं तो आपका काम आधा हो जाता है। जब हम इससे लड़ते हैं तो आपका काम कभी खत्म ना होने वाली लड़ाई बन जाता है। लेकिन मैंने स्वीकार कर लिया है कि यह मेरा मुद्दा है और अभी मुझे अपना जीवन जीना है। मुझे पता है कि मैं अपने मुद्दों के साथ अभी भी अपना जीवन जीने जा रही है और इसका सामना मुझे अपने निजी जीवन में करना पड़ेगा।
इसके आगे सामंथा ने कहा, ‘मुझे हैरानी है कि मैं कितनी मजबूत थी। मुझे लगा था मैं बहुत कमजोर व्यक्ति हूं। मैंने सोचा था कि अलग होने से मैं टूट जाऊंगी और मर जाऊंगी। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतना मजबूत होने में सक्षम थी। आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानती कि ये मैं ही हूं।’ दावा किया जा रहा था कि सामंथा और नागा चैतन्य का तलाक इस वजह से हुआ है क्योंकि एक्ट्रेस मां बनाना नहीं चाहती थीं। इस तरह की अफवाहों पर सामंथा ने कहा कि कुछ समय पहले से चल रही इन बातों से मैं विचलित होने वाली और टूटने वाली नहीं हूं।
बता दें कि सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में गोवा में शादी रचाई थी। दोनों की शादी के फंक्शन दो से तीन दिन तक चले थे और इस दौरान पानी की तरह पैसा बहाया गया था। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी में 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।