फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samajwadi Party MP Abu Azmi Says Producers Of The Kerala Story And The Kashmir Files Should Be Jailed

Abu Azmi: सपा नेता अबु आजमी ने 'द केरल स्टोरी' को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, कहा- मेकर्स को जेल भेज देना चाहिए

Thu, 04 May 2023 09:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 04 May 2023 09:04 PM IST
सार

विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी पर विवाद जारी है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है।

विज्ञापन
Samajwadi Party MP Abu Azmi Says Producers Of The Kerala Story And The Kashmir Files Should Be Jailed
अबु आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपुल शाह और सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी पर विवाद जारी है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से यह फिल्म विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है। कई बड़े नेता इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी के अबू आजमी का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन


अबु आजमी ने फिल्म के निर्माताओं को जेल भेजने की बात कही है। उन्होंने द केरल स्टोरी को प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया है। आजमी का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को जेल भेज देना चाहिए। वह अपनी फिल्म के माध्यम से प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। ट्रेलर में उन्होंने 32 हजार लड़कियों के हिंदू से मुसलमान होने की बात कही, फिर बात बोली अब तीन लड़कियों की कहानी होने की बात कर रहे हैं। इंटर-रिलीजन शादी वर्षों से चलती आ रही। इस देश में कोई भी किसी धर्म को अपना सकता है।
विज्ञापन


किस वजह से हो रहा है बवाल
दावा किया जा है कि फिल्म 'द केरला स्टोरी' में केरल की 32 हिंदू और ईसाई लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें लव जिहाद में फंसाया गया और फिर उन्होंने आईएसआई में भर्ती कर ट्रेनिंग के लिए इस्लामिक राज्यों इराक और सीरिया में भेज आतंकवादी बनाया गया। फिल्म के निर्माता यह दावा कर रहे हैं कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वहीं इसके विरोध करते हुए कहा जा रहा है कि इसमें एक-दो घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर लोगों को दिखाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में फिल्म पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मामले में कोई भी एक्शन लेने से मना कर दिया था। फिल्म को पांच मई  2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: 'प्रिय राय! रविवार को छुट्टी ले लें...,' करण जौहर ने नए गुप्त नोट में हेटर्स से की यह खास अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed