फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman's father Salim told Nawaz Sharif a Be-Nawaz Sharir

सलमान के पिता ने किया ट्वीट, 'अपनी सलामती की दुआ मांगो शरीफ'

Wed, 21 Sep 2016 06:07 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Wed, 21 Sep 2016 06:07 AM IST
विज्ञापन
Salman's father Salim told Nawaz Sharif a Be-Nawaz Sharir
फाइल फोटो

बॉलीवुड के पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बे-नवाज शरीर बताया। उन्होंने ऐसा उत्तरी कश्मीर के उड़ी में सेना के बटालियन पर हुए हमले के दो दिन बाद कहा है। उड़ी में 18 सितंबर को हथियारों से लैस आतंकियों के सेना के मुख्यालय पर हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


ट्वीट की एक श्रृंखला में उन्होंने कहा कि हमें तुम्हारी हरकतों के बारे में पता है, इसलिए अपनी सलामती की दुआ मांगो शरीफ। हम तुम्हारे नाम नवाज शरीफ को, बे-नवाज शरीर भी बना सकते हैं। तुमने एक बहुत बड़ी गलती कर दी है। यह तुम खुद जानते हो कि पाकिस्तान में सेना, संसद और जनता कोई भी तुम्हारी नहीं सुनता।
विज्ञापन


मुझे तो आश्चर्य है कि तुम्हारा सम्मानित परिवार भी तुम्हारी सुनता है या नहीं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि तुम दुनिया वालों से भारत की शिकायत करने जाते हो, क्या कोई तुम्हारी सुनता भी है।कश्मीर में हुए आतंकी हमले की शाहरुख खान, रणदीप हुडा, रितेश देशमुख और मधुर भंडारकर ने भी निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed