नाराज सलमान क्या बंद करेंगे अपना ट्विटर एकाउंट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इन दिनों अपने उन चाहने वालों से बहुत नाराज हैं जिन्होंने ट्विटर पर सलमान, शाहरुख़ और आमिर के बीच नंबर 1, 2, और 3 की जंग छेड़ रखी है।
सलमान ने ट्विटर पर उन्हें जमकर फटकार लगाईं है। सिर्फ फटकार ही नहीं बल्कि उन्होंने तो ट्विटर छोड़ने की धमकी तक अपने फैंस को दे डाली है।
दरअसल ने यह धमकी अपने, शाहरुख़ और आमिर के उन चाहने वालों को दी है जो इन तीनों के नंबर 1, 2 और 3 होने पर जमकर बहस कर रहे हैं।
अपने प्रशंसकों को इस तरह से आपस में बहस करते देख सलमान का पारा है हो गया है। यहाँ तक कि सलमान ने अपने ट्विटर फॉलोवर्स को ट्विटर छोड़ने की धमकी तक दे डाली है।
सलमान ने अपने प्रशंसकों को इस तरह की हरकत न करते हुए और ट्विटर पर अपना समय बर्बाद ने करते हुए जिंदगी के बारे में सोचने की भी सलाह दी है।
कहा बंद करो ये सब
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ना तो यह सब उन्हें खुद को अच्छा लग रहा है और न ही आमिर और शाहरुख़ को अच्छा लगेगा कि उनके फैंस आपस में इस तरह झगड़ रहे हैं।
सलमान ने ट्वीट किया है, "शाहरुख़ और आमिर भी इस बात से नफरत करेंगे। और मेरे फैंस कृपया मुझे नीचा मत दिखाओ। शाहरुख़ और आमिर मेरे दोस्त हैं तो बस। भाड़ में गए नंबर 1, 2, 3 समझे क्या?