फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan was behind of these actress

सलमान खान ने इन हसीनाओं की नैय्या लगाई पार

Sat, 07 Mar 2015 09:35 AM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
salman khan was behind of these actress

इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि सलमान खान ने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों की नैया पार लगाई है। वो भी तब जब वह बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और एक वक्त पर ऐसा लगा कि यह हीरोईने बॉलीवुड से बस अब गायब ही होने वाली हैं।

विज्ञापन


लाख हाथ पैर मारने के बाद भी इन हीरोईनों की फिल्में हिट नहीं हो रही थीं। ऐसे में सलमान इन हीरोईनों के खेवनहार बन कर सामने आए।

सलमान की वजह से इन हीरोईनों को बॉलीवुड में फिल्मों के अलावा अच्छी-खासी पहचान मिलने लगी। इनमें से कई तो केवल सलमान की वजह से ही एक स्‍थापित अभिनेत्री बन सकी और बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया।
विज्ञापन


इनके अलावा कुछ को बॉलीवुड में जितनी भी पहचान मिली उसमें पूरा रोल सलमान का ही रहा। आप भी जानिए कि आखिर कौन सी हैं वो अभिनेत्रियां? 

सल्लू की वजह से पाया ऐश्वर्या ने खास मुकाम

salman khan was behind of these actress

ऐश्वर्या रॉय के साथ रिश्ते को लेकर सलमान खान सबसे ज्यादा संजीदा थे। विश्व सुदंरी बनने के बाद ऐश्वर्या की खूबसूरती के चर्चे तो हर जगह थे लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई भी कमाल नहीं कर पा रही थीं।

ऐसे में सलमान खान के साथ प्रेम संबधों के चलते ऐश्वर्या को बॉलीवुड में अच्छी फिल्में भी मिल गईं। सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या को संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम दिलवाने में सलमान की ही भूमिका बताई जाती है।

सब जानते हैं कि ऐश्वर्या के कैरियर में यही फिल्म सबसे ज्यादा मददगार साबित हुई थी। ये अलग बात है कि सलमान के साथ उनका प्यार रिश्ते में नहीं बदल सका। लेकिन बॉलीवुड में उनको स्‍थापित कराने का श्रेय सलमान को ही जाता है।

सलमान के कारण ही चली कैटरीना की गाड़ी

salman khan was behind of these actress

कैटरीना ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो नहीं उनको एक्टिंग आती थी और न ही उनकी हिंदी अच्छी थी। बूम फिल्म में उनके जिस्म का एक्सपोजर भी उनके कुछ खास काम नहीं आया।

ऐसे में जब सलमान ने उन पर हाथ रखा तो मानो बॉलीवुड में उनकी दुकान ही चल पड़ी। सलमान ने उनको अपने होम प्रोडक्‍शन की काफी फिल्में दिलवाई जो बड़ी हिट साबित हुईं। निर्माताओं को कई फिल्म के लिए कैटरीना की एप्रोच करने वाले भी सलमान ही थे।

कई फिल्में तो उन्होंने कैट को अपने साथ भी दिलवाई। अब कैट ने भी रणबीर का दामन थाम लिया है लेकिन अगर सलमान उनको बॉलीवुड में फिल्में नहीं दिलवाते तो कैट की नैया पार नहीं लगती।

विज्ञापन

जरीन पर भी रखा सलमान ने हाथ

salman khan was behind of these actress

कैटरीना से भी प्यार में धोखा खाने के बाद सलमान ने उनसे मिलती जुलती एक और लड़की जरीन खान पर हाथ रख दिया। जरीन को भी सलमान ने कई बड़े बैनर की फिल्में दिलवाई।

वीर फिल्म में वह सलमान के अपोजिट थीं तो रेड्डी का सुपर हिट आइटम नंबर "करेक्टर ढीला है" भी जरीन को सलमान की वजह से ही मिला। आज जरीन की बॉलीवुड में अगर कोई पहचान बनी है तो वह सलमान की वजह से ही बनी है।

 

स्नेहा उलाल की पहचान है सिर्फ सलमान खान

salman khan was behind of these actress

ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने उनसे मिलती शक्ल की कमसिन लड़की स्नेहा उलाल को भी बॉलीवुड में एंट्री दिलाई। स्नेहा की बॉलीवुड में अगर कोई भी पहचान बन पाई तो वह सलमान की बदौलत थी।

इस बार जैकलीन पर मेहरबान हैं सल्लू

salman khan was behind of these actress

सलमान की फिलहाल मेहरबानी पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन पर दिखाई दे रही है। फिल्म किक में जैकलीन उनके साथ थीं। बताया जा रहा है कि दोनों एक बार फिर एक नई फिल्म में साथ दिखाई देंगे।

याद हो कि किक की अपार सफलता के बाद जैकलीन के हाथ बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट आ गए हैं। सलमान के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी हो गई है। ऐसे में सल्लू जैकलीन को कई बिग प्रोजेक्ट भी दिलवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed