{"_id":"1d6f16a8-92cf-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-to-launch-his-bodyguard-shera-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लांच करेंगे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लांच करेंगे सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Mar 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स को लांच करने के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने अब तक कई अभिनेत्रियों को लांच किया है, जिनमें जरीन खान, स्नेहा उलाल, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख रही हैं।
विज्ञापन
अब अगली बारी सलमान खान के सबसे प्रिय व खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर की है। जी हां, सलमान ने तय कर लिया है कि वह टाइगर को जल्द ही किसी फिल्म में लांच करेंगे।
विज्ञापन
सलमान मानते हैं कि टाइगर काफी हैंडसम हैं। और उनमें एक्टिंग की भी समझ है तो कम से कम एक बार उन्हें बॉलीवुड में जरूर कोशिश करनी चाहिए।
टाइगर हाल ही में चर्चा में उस वक्त आये, जब वह सल्लू भाई के साथ सीसएल के इवेंट में दिखे थे। इससे पहले सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा को फिल्म बॉडीगार्ड में कैमियो करने का मौका दिया था।
विज्ञापन
तो अब देखना यह है कि सलमान खान के इस टाइगर की दहाड़ दर्शकों तक कब पहुंचती है और सलमान की यह खोज इंडस्ट्री में क्या जादू बिखेरती है।