फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan talk about true love on Dus Ka Dum show watch promo

'दस का दम' शो में सलमान ने सच्चे प्यार को लेकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

Thu, 28 Jun 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan talk about true love on Dus Ka Dum show watch promo
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह टिकी हुई है। इसके साथ ही सलमान अपने टीवी शो 'दस का दम' को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि सलमान का ये शो पहले हफ्ते में टीआरपी में अपनी जगह नहीं बना पाया। इसलिए शो के मेकर्स ने शो की टाइमिंग कम कर दी।
विज्ञापन


लेकिन दूसरे हफ्ते से शो में सलमान का अंदाज और फैन्स के साथ उनका कनेक्ट काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान 10 साल बाद इस शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो को देखकर इतना तो साफ है कि ये एपिसोड हिट होने वाला है।
विज्ञापन


इस प्रोमो में एक बुजुर्ग महिला प्रतियोगी के तौर पर एंट्री करती है। इन्हें देखकर सलमान खान कहते है कि, ‘आप होगीं 17 या 18 साल की।’ इसके बाद महिला प्रतियोगी मस्ती भरे अंदाज में कहती है कि, ‘स्वीट 16।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सलमान सवाल करते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय मानते हैं कि सच्चा प्यार बस एक बार होता है। सलमान जबाव का इंतजार किए बिना ही बोल पड़ते हैं, ‘मैं तो इसे बिल्कुल नहीं मानता हूं।’ इसके बाद महिला प्रतियोगी कहती हैं कि, ‘मैं भी इसे नहीं मानती हूं। इसके बाद सलमान कहते है-  ‘इट इज ऑल बकबास।’ 


बता दें दस का दम का ये तीसरा सीजन है। इसके पहले दो सीजन भी सलमान खान ने ही होस्ट किए थे और उनके साथ दोबारा छोटे पर्दे पर आने के लिए मेकर्स को करीब एक दशक का वक्त लग गया। अमरीकी टीवी शो ' पॉवर 10 ' के तर्ज पर बने इस शो का पहला सीजन साल 2008 में आया था और एक साल बाद दूसरा सीजन भी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed