फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan says I shouldn’t talk much

'रेप पीड़िता' जैसा महसूस करने के बयान पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 24 Jun 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
Salman khan says I shouldn’t talk much

सलमान खान आजकल हर तरफ से हमले झेल रहे हैं। सलमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'सुल्तान' की शूटिंग के बाद वो इतना थक जाते थे कि रेप पीड़िता जैसा महसूस करते थे। हालांकि सलमान ने तुरंत इस पर कहा कि 'मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए'। इसके बावजूद सलमान लगातार कई संगठनो के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान की लगातार निंदा हो रही है। सलमान ने इस पर अभी तक तो चुप्पी साध रखी थी लेकिन आईफा अवार्ड के लिए रियल मैड्रिड जाते सलमान आखिर मीडिया के हाथों पड़ ही गए।

विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सलमान से जब पूछा गया कि उनके बयान पर जबरदस्त विवाद हो रहा है तो उन्हें क्या कहना है। इस पर सलमान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उन्हें कम बोलना चाहिए क्योंकि इन दिनों वह जो कहते हैं उसकी गलत व्याख्या की जाती है। सलमान ने आईफा अवॉर्ड के दौरान भी कहा कि 'मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा क्योंकि इन दिनों मैं जितना कम बोलूं ठीक रहेगा'

विज्ञापन

ये है सलमान का बयान, जिसको लेकर है विवाद

Salman khan says I shouldn’t talk much

सलमान खान के फिल्म सुल्तान के प्रमोशन के दौरान मीडिया के एक समूह को दिए गए इंटरव्यू की कुछ बातों ने इस सितारे को मुश्किल में डाल दिया है। पढ़िए उस इंटरव्यू का वो अशं जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

इस फिल्म से पहले आपकी पहलवानों  के बारे में क्या राय थी?
मैं इससे पहले एक ही पहलवान को जानता था, जिसका नाम है गामा। वह एकमात्र बेहतरीन पहलवान थे। उनके बाद दारासिंह और रंधावा।

और इस फिल्म के बाद?
सुल्तान पहलवान!!

क्या सुल्तान ने गामा पहलवान को फॉलो किया?
हमने गामा के बारे में अपने पिता से काफी सुन रखा था। यही नहीं हमने एक स्क्रिप्ट भी तैयार की थी गामा पर...।

उस पर फिल्म बनने की खबरें थीं!
जी हां, वह होगी अभी।

फिल्म के लिए कुश्ती सीखने में कितनी मेहनत लगी?
सीख तो गए लेकिन इसकी ट्रेनिंग बहुत कठिन है। आपके पास वैसा शरीर होना चाहिए। फुर्ती और पैरों में ताकत। जब तक आप उनकी (पहलवान) तरह ट्रेनिंग नहीं करेंगे, आप वैसे नहीं लगेंगे। मेरी और आमिर की जैसी ट्रेनिंग हुई है वह उन पहलवानों से ज्यादा ही हो गई। वेट ट्रेनिंग, दांव-पेंच। सुबह-शाम ढाई-ढाई घंटे। मुझे मिट्टी पर भी कुश्ती सीखनी पड़ी और मैट पर भी। पंचिंग-किकिंग और मार्शल आर्ट्स भी सीखे। अगर आप इतनी ट्रेनिंग नहीं करेंगे तो फ्रॉड जैसे दिखेंगे। इसके बाद जो शूटिंग करते थे तब छह घंटे जो उठा-पटक होती थी, जो अविश्वसनीय है। फिल्म के लिए 120 किलो के आदमी को उठा कर मुझे दस बार पटकना पड़ता था। पांच अलग-अलग एंगिल से। जबकि कुश्ती मैच में यह एक-दो बार होता है। छह घंटे तक यह चलता था और बेहद कठिन होता था। जब मैं रिंग से बाहर निकलता था तो सचमुच वह ऐसा होता था कि जैसे कोई रेप की शिकार महिला आ रही हो। ओह...मुझे नहीं लगता यह कहना चाहिए था! फिर मैं बाहर आता था, खाता था और वापस जाता था। यह मेरी जिंदगी की सबसे कठिन फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed