फिर टली सलमान 'हिट एंड रन' केस की सुनवाई, कब होगा फैसला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हिट एंड रन केस की सुनवाई टल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई को 13 जुलाई तक के लिए टाल दिया है। इस केस में सलमान खान को सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
लेकिन आठ मई को हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए फैसले पर रोक लगा दी थी। सेशंस कोर्ट ने सलमान को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। सलमान खान को इस मामले में छह मई को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने दोषी ठहराया था।
सलमान पर गैर इरादतन हत्या व मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओंमें आठ आरोप साबित हुए हैं। लेकिन उसी दिन सलमान के वकील ने बॉम्बे हाइकोर्ट में सेशंस कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की। इसके बाद बॉम्बे हाइकोर्ट ने सलमान को अंतरिम जमानत दे दी थी।
गवाह की मौत के मामले में बढ़ सकती है सलमान की मुश्किल
भले ही कोर्ट ने केस की सुनवाई को 13 जुलाई तक टाल दी है लेकिन सलमान की परेशानी इससे खत्म होती नहीं लग रही है। उनकी परशानी की वजह इस केस के एक गवाह की संदिग्ध मौत है। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसमें गवाह की मौत पर सवाल उठाया गया है।
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केस के मुख्य गवाह रवींद्र पाटिल की मौत की परिस्थितियों की जांच करने की मांग की है। चार अक्टूबर 2007 को पाटिल की मौत हो गई थी।