फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's first TV series on wrestler Ghulam Mohammad, Sohail Khan as Great Gama

गामा पहलवान पर टीवी सीरीज लाएंगे सलमान खान

Tue, 09 May 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Tue, 09 May 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's first TV series on wrestler Ghulam Mohammad, Sohail Khan as Great Gama
सलमान खान
एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर बड़े जलवे दिखाने वाले सुपरस्टार सलमान खान अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। अब तक सलमान को टीवी पर सिर्फ होस्ट करते हुए देखा है लेकिन अब वो प्रोड्यूसर के तौर पर टीवी पर नजर आएंगे। सलमान एक टीवी सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जोकि मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा पर आधारित होगी।
विज्ञापन


बता दें कि गुलाम मोहम्मद पर सलमान पहले फिल्म बनाना चाहते थे। इस रेस में जॉन अब्राहम का भी नाम शामिल था लेकिन बात नहीं बनी। लेकिन अब सलमान इस पहलवान पर टीवी सीरीज लाकर अपना सपना पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस सीरीज की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि सलमान के भाई सोहेल खान पहलवान गुलाम मोहम्मद का किरदार निभाएंगे। सीरीज की पृष्ठभूमि गुलाम मोहम्मद के होम टाउन अमृतसर के इर्द-गिर्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सलमान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' में बिजी हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 23 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को सलमान ने ही प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed