फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's 'Bajrangi Bahijaan' dons in Pakistan

'बजरंगी भाईजान' ने पाकिस्तानी फिल्मों को भी किया चित

Sat, 25 Jul 2015 08:02 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's 'Bajrangi Bahijaan' dons in Pakistan

सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज को लेकर पाकिस्तान में काफी हो-हल्ला हुआ था। बड़ी मुश्किल से पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज की इजाजत दी थी। लेकिन फिल्म एक बार पाकिस्तान में रिलीज हुई तो दूसरे दूसरे देशों की तरह पाकिस्तान में भी कमाल कर दिया।

विज्ञापन


खास बात ये है पाकिस्तान की दो फिल्में जो ईद पर 'बजरंगी भाईजान' के साथ रिलीज हुई वो अपने ही देश में सलमान की फिल्म के आगे नहीं ठहर सकी। 'बिन रोए' और 'रॉंग नंबर' दोनो ही पाकिस्तानी फिल्में कमाई में भारत की फिल्म से पीछे हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि शाहरुख के साथ 'रईस' में आ रही पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की फिल्म 'बिन रोए' भारत में भी 'बजरंगी भाईजान' टक्कर देगी। लेकिन फिल्म अपने देश में ही सलमान की दबंगता के आगे नहीं ठहर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कराची, इस्लामाबाद में 'बजरंगी भाईजान' का जलवा

Salman Khan's 'Bajrangi Bahijaan' dons in Pakistan

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक, शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नदीम मांडवीवाला ने बताया कि 'बजरंगी भाईजान' ने पहले सप्ताह में कराची और इस्लामाबाद में मांडवीवाला के अपने सिनेमाघरों में 32 लाख रुपये कमाए, जबकि माहिरा खान और हुमायूं सईद की 'बिन रोये' ने 28 लाख रुपये कमाए। वहीं, 'रॉंग नंबर' ने 27 लाख रुपये कमाए।

फिल्म 'मिनिओंस', 'टर्मिनेटर: गेनीसिस' और 'ऐंट-मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहीं। 'बजरंगी भाईजान' ने पाकिस्तान की क्षेत्रीय फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

'बजरंगी भाईजान' ने भारत में भी पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 184.6 करोड़ की कमाई की है जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 'पीके' 183.09 करोड़ के साथ पहले नंबर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed