फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Race 3 song Selfish out and this is a classic love triangle

'रेस 3' का दूसरा गाना 'सेल्फिश' हुआ रिलीज, बॉबी देओल-सलमान खान और जैकलिन का दिखा 'love triangle'

Fri, 25 May 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Race 3 song Selfish out and this is a classic love triangle
race 3 - फोटो : video posted by salman khan
सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नाडीज की मल्टी स्टारर फिल्म 'रेस 3' का नया गाना 'सेल्फिश' रिलीज हो गया है। गाने में कश्मीर की सुंदर वादियों में फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ बॉबी देओल और सलमान खान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सलमान खान ने गाने को रिलीज करते हुए ट्वीट किया, 'एक बार 'सेल्फिश' होके जिओ न...' फिल्म का यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि इसके हिंग्लिश में बोल खुद सलमान ने लिखे हैं और जिसे सलमान की करीबी दोस्त लूलिया वंतूर और आतिफ असलम ने गाया है। लूलिया इससे पहले भी कुछ गाने गा चुकी हैं, लेकिन किसी बॉलीवुड फिल्म में यह लूलिया का पहला गाना है।
विज्ञापन


आपको बता दें बीते दिनों रिलीज हुआ रेस 3 का गाना 'हीरिए' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस गानों को यूट्यूब पर दो ही दिन में 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया था। 'हीरिए' गाने में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के डांस ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं। अब 'सेल्फिश' गाना दर्शकों को कितना पसंद आया है यह देखने वाली बात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


गुरुवार को इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है। रेमो डी - सूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed