फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan nephew Agni new song Party Fever released Sikandar actor won hearts with his cameo

Party Fever: सलमान खान के भांजे का नया गाना रिलीज, 'भाईजान' की झलक देख खुशी से झूमे फैंस

Tue, 30 Jul 2024 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री उर्फ अग्नि का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को उन्होंने पायल देव के साथ मिलकर गया है। म्यूजिक वीडियो में सलमान खान की भी झलक नजर आई, जिससे गाने को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
Salman Khan nephew Agni new song Party Fever released Sikandar actor won hearts with his cameo
अग्नि, सलमान खान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

मनोरंजन की दुनिया में एक और स्टारकिड की एंट्री हो गई है। दरअसल, हाल ही में सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री (अग्नि) गायिका और संगीत निर्देशक पायल देव के गाने में नजर आए हैं। इस गाने में सलमान खान का भी कैमियो है। भाईजान की झलक दिखने के बाद गाने की चारों और खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

Mothers 2024: मां बनना भी अब सिनेमा का नया स्टेटस सिंबल, ये हैं बदलते भारत की नई नायिकाएं
विज्ञापन


रिलीज होते ही छा गया 'पार्टी फीवर' गाना
इस नए गाने का नाम 'पार्टी फीवर' है। इसमें अग्नि के साथ पायल देव भी नजर आई हैं। मंगलवार (30 जुलाई) को फिल्म का गाना रिलीज किया गया। इस गाने में पूरे स्वैग के साथ सलमान की झलक भी देखने को मिली है। अपने फेवरेट सितारे को इस गाने में देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। गाने के बीट्स पार्टी में बजने के लिए काफी उपयुक्त हैं। महज कुछ ही घंटों में ही इस गाने ने 12 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor: पेरिस ओलंपिक में मनु-सरबजोत की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, सोशल मीडिया पर दी बधाई

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
पार्टी फीवर को पायल देव के साथ अग्नि ने ही गाया है। वहीं, इसके बोल पायल ने गीत सागर के साथ मिलकर लिखे हैं। सलमान खान के होने से इस गाने में अलग ही ऊर्जा आ गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
Bollywood Divorces: 2024 में हुईं इन सोलेब्स की राहें जुदा, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं चल पाया इनका रिश्ता

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed