फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan: Marriage is Cancelled Now, Love is Back

चार दिन में ही शादी करने के वादे से मुकरे सलमान खान

Sun, 05 Jul 2015 01:14 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan: Marriage is Cancelled Now, Love is Back

सलमान खान की शादी को लेकर उनके प्रशंसकों की उम्मीदें फिर से धरी रह गई हैं। सलमान का कहना है कि उनका अभी शादी का कोई इरादा नहीं है। सलमान ने हाल ही में कहा था कि वो अरेंज मैरिज के लिए तैयार हैं। सलमान के इस अरेंज मैरिज करने के बयान के बाद माना जा रहा था कि वो अब जल्दी ही शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन


लेकिन अब लगता है कि सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार कुछ और बढ़ने वाला है। सलमान फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं। हालांकि वे प्यार में पूरा यकीन रखते हैं। जी हां जब सलमान से पूछा गया कि उनकी 'अरेंज मैरिज' कब होने वाली है तो उन्होने कहा अभी तो नहीं। सलमान ने कहा कि 'शादी का विचार रद्द हो चुका है प्यार लौट आया है।'
विज्ञापन


ये प्यार लौट आने वाली बात सलमान ने तब कही जब उनसे पूछा गया कि वो किसी लड़की में किन गुणों को खोजते हैं। तो सलमान ने टका सा जवाब दे दिया कि शादी करने का उनका विचार ही बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान एक सप्ताह भी नहीं रहे शादी की बात पर कायम

Salman Khan: Marriage is Cancelled Now, Love is Back

सलमान खान ने पिछले हफ्ते शाहिद कपूर की शादी को लेकर किए गए सवाल पर कहा था कि शाहिद ने अरेंज मैरिज का फैसला करके बिल्कुल सही किया है। साथ ही सलमान ने कहा था कि वो भी अरेंज मैरिज करने के लिए तैयार हैं। लेकिन एक एक सप्ताह भी नहीं हुआ और सलमान ने अपने चाहने वालों का दिल तोड़ दिया और शादी के वादे से साफ मुकर गए।

सलमान खान अपनी प्रेमिकाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी और फिर ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ के साथ उनके संबंधों की खूब चर्चाएं रही हैं। यहां तक कि अपनी प्रेमिकाओं के लिए वो कई दूसरे अभिनेताओं से भी भिड़ चुके हैं।

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'आज की पार्टी' के लांच के अवसर पर बोल रहे थे। कबीर खान के निर्देशन में सलमान के होम प्रोडक्शन की इस फिल्म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed