सोशल मीडिया: सलमान-कटरीना ने की तुर्की के मंत्री से मुलाकात, फैंस के साथ ली सेल्फी
सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इस वक्त सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की तुर्की में शूटिंग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इस वक्त सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की तुर्की में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने रूस में फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब इस फिल्म की आगे की शूटिंग तुर्की में हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आपको एक बार फिर सलमान और कटरीना की जोड़ी दिखेगी।
सलमान-कटरीना ने तुर्की के मंत्री से की मुलाकात
फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के बीच सलमान खान, कटरीना कैफ और फिल्म की टीम ने तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी इरसॉय से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीर को सलमान और कटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी इरसॉय ने भी अपने ट्विटर पर सलमान और कटरीना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे कटरीना ने री-ट्वीट किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
तुर्की के मंत्री ने लिखा, 'हमारी मुलाकात बॉलिवुड के मशहूर कलाकार सलमान खान और कटरीना कैफ से हुई, जो अभी हमारे देश में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। तुर्की इसी तरह इंटरनेशनल सिनेमा प्रोजेक्ट्स की मेजबानी करता रहेगा।' तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक सूट और कटरीना बेज टॉप और ब्लैक पैंट्स में दिख रही हैं।
Yeni projeleri için ülkemizde bulunan Bollywood'un ünlü oyuncuları Salman Khan ve Katrina Kaif ile bir araya geldik.
— Mehmet Nuri Ersoy (@MehmetNuriErsoy) September 3, 2021
Türkiye çok sayıda uluslararası sinema projesine ev sahipliği yapmaya devam edecek. pic.twitter.com/5khIHGt3gY
सलमान खान और कटरीना कैफ ने टाइगर 3 की शूटिंग के बाद लंच किया और फैंस के साथ जमकर सेल्फी भी लीं। आपको बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म इमरान हाशमी विलेन का किरदार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में इमरान ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वो टाइगर 3 फिल्म से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा था कि हर किसी की ख्वाहिश होती है कि सलमान खान के साथ काम करे, ऐसे में मेरी भी ख्वाहिश है कि मैं उनके साथ काम करूं, लेकिन मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। टाइगर 3, 'टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और इसका डायेरक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान और कटरीना टाइगर 3 की शूटिंग के लिए हाल ही में भारत से रूस के लिए गये थे। सलमान के इस फिल्म के शूटिंग के लिए जाते वक्त उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें सीआईएसएफ जवान एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए रोक रहा है।