'रणबीर के साथ जाओगी तो एक दिन पछताओगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड का एक ही ब्रेक-अप सुर्खियों में है, रणबीर-कैटरीना का। परंतु इसमें सलमान खान का नाम भी पहले दिन से लगातार आ रहा है। वह कैटरीना के लिए इस कठिन दौर में उनके साथ खड़े दिख रहे हैं। सब जानते हैं कि रणबीर से पहले कैटरीना सलमान की गर्लफ्रेंड थीं।
ऐसे में मीडिया में सलमान-कैटरीना को लेकर लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इन्हीं बातों में बीते दिनों का एक पन्ना खुला है। एक वेबसाइट ने अपनी स्टोरी में कहा है कि कुछ साल पहले सलमान ने कैटरीना को चेतावनी दी थी कि अगर वह उन्हें छोड़ कर रणबीर के पास जा रही हैं तो एक दिन जरूर पछताएंगी।
बताया जाता है कि यह 2009 में उन दिनों की बात है जब सलमान-कैटरीना बेहद करीब थे। परंतु फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान कैटरीना धीरे-धीरे को-स्टार रणबीर कपूर के जादू में बंध गई थीं। हालांकि दोनों ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने नहीं किया था क्योंकि तब रणबीर भी दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग कर रहे थे। आखिर बात हौले-हौले खुलने लगी और एक दिन सलमान के कानों तक जा पहुंची।
उस रात घंटों तक सलमान ने शराब पी
जैसे ही सलमान ने कैटरीना और रणबीर की नजदीकियों के बारे में सुना वह आग-बबूला हो गए। एक वेबसाइट के अनुसार, कुछ दिनों बाद एक रात जब सलमान ने थोड़ी चढ़ा ली तो उनका गुस्सा तेज हो गया और वह बांद्रा स्थित कैटरीना के अपार्टमेंट गुलदेव सागर जा पहुंचे।
वहां पहुंच कर उन्होंने कैटरीना पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उनसे कहा, ‘रणबीर के साथ मत जाओ। तुम गलती कर रही हो, एक दिन वह तुम्हारा दिल तोड़ कर चला जाएगा।’ कैटरीना ने सलमान को बैठाया और उनके साथ बातें की। वह किसी तरह से सलमान की बातें सुनने को तैयार नहीं थीं।
इस स्टोरी में आगे बताया गया है कि सलमान-कैटरीना उस रात घंटों तक साथ बैठे रहे और सलमान समझाते रहे कि वह किस तरह से अपनी जिंदगी में गलत फैसला कर रही हैं। इस बीच पीना भी चलता रहा। सलमान ने कभी डांट कर, चिल्ला कर तो कभी प्यार से कैटरीना को समझाया।
परंतु कैटरीना पर रणबीर के प्यार का जादू ऐसे चढ़ा था कि वह एक बात सुनने को भी तैयार नहीं थीं। आखिरकार सलमान ने अपनी हर उम्मीद छोड़ दी और अंत में कैटरीना से कहा, ‘तुम रणबीर के लिए मुझे छोड़ रही और इसके लिए तुम एक दिन पछताओगी।’
जाते हुए वह बहुत दुखी और बेहद नशे में थे
इसके बाद सलमान कैटरीना के अपार्टमेंट से बाहर निकल गए। सलमान के एक करीबी के हवाले आई इस बात में कहा गया है कि जाते हुए वह बहुत दुखी और बेहद नशे में थे। उनके मैनेजर और बॉडीगार्ड भी उनके साथ थे और सबने मिल कर उन्हें संभालते हुए कार तक पहुंचने में मदद की।
सलमान उस समय काबू में नहीं थे और कैटरीना तथा रणबीर के लिए उनके प्यार को कोस रहे थे। जैसे-तैसे तब उन्हें कार में बैठा कर वहां से रवाना किया गया। इन पुरानी बातों को याद करने वाले का कहना है कि आज सलमान के दिल से निकली बातें सच हो गई हैं।
कैटरीना का दिल रणबीर ने तोड़ दिया है और यह हीरोइन बेहद दुखी हैं। आज कैटरीना के पास सिर कर रख कर रोने के लिए जब कोई कंधा तक नहीं बचा है, तब सलमान ही उनके प्रति संवेदना दिखा रहे हैं।