फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan eid gift special festival song will be released tomorrow

सलमान लाए ईद का खास तोहफा, कल रिलीज होगा ये स्पेशल त्योहारी गाना

Sun, 24 May 2020 03:58 PM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 24 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
salman khan eid gift special festival song will be released tomorrow
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में त्योहारों पर अपनी फिल्मों की रिलीज के जरिए कब्जा करने का सिलसिला पुराना है और ईद पर सलमान खान की फिल्म आने की शुरुआत मानी जाती है, साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'वांटेड' से। इस साल सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद पर रिलीज नहीं हो पा रही है तो सलमान ले आए हैं ईद की खुशियां अपने फैंस के साथ मनाने के लिए एक खास गाना।

विज्ञापन

salman khan eid gift special festival song will be released tomorrow
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ईद पर सलमान खान ने पिछले 11 साल में सिर्फ एक बार बॉक्स ऑफिस मिस किया और वह भी निर्देशक रोहित शेट्टी के अनुरोध पर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए। 'वांटेड' के बाद 'दबंग', 'सुल्तान’, 'बजरंगी भाईजान' सब ईद पर ही आईं और सुपरहिट रहीं। कोरोना वायरस महामारी के कारण उनके प्रशंसक उन्हें इस साल ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे लेकिन सलमान इस ईद अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan eid gift special festival song will be released tomorrow
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने अपने प्रशंसकों के लिए ईद पर सोमवार को विशेष गाना रिलीज करने की तैयारी की है। सलमान ने लॉकडाउन के बीच में ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है और इस पर अब तक दो गाने रिलीज कर चुके हैं।

'पाताल लोक' की वजह से विवादों में अनुष्का शर्मा, आपसी सद्भावना भड़काने का आरोप, भाजपा विधायक ने दर्ज कराई शिकायत
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed