फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan celebrates his 58th birthday along with niece Ayat now party inside picture viral

Salman Khan Birthday: सलमान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 58वां बर्थडे, सितारों संग पार्टी की झलक आई सामने

Wed, 27 Dec 2023 09:24 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 09:24 AM IST
सार

सलमान खान ने देर रात परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन मनाया। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है।

विज्ञापन
Salman Khan celebrates his 58th birthday along with niece Ayat now party inside picture viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन सलमान की भतीजी आयत का भी जन्मदिन होता है, जो अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी हैं। इस मौके पर देर रात सलमान खान ने अपने परिवार और इंडस्ट्री के कई सितारों की मौजदूगी में अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी में सितारों के साथ सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पार्टी का वीडियो वायरल
इस दौरान पार्टी में भांजी आयत के साथ केक कटिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अरबाज खान, अरहान खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, लूलिया वंतूर के अलावा पार्टी बॉबी देओल समेत कई अन्य करीब लोग मौजूद रहें।



एनिमल स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ पार्टी के दौरान की प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बॉबी देओल सलमान के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में बॉबी ने लिखा, 'मामू आई लव यू', इस पोस्ट को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


Salman Khan Birthday: इस बार सलमान का जन्मदिन होगा और भी खास, बड़ी घोषणा कर फैंस को देंगे तोहफा

सोशल मीडिया फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाई
गौरतलब है कि अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस द्वारा उन्हें जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही हें, जिसमें इंडस्ट्री के दिग्गजों से लेकर यंग स्टार्स का नाम भी शामिल हैं। 

बता दें कि इंडस्ट्री में लगातार तीन दशक से सक्रिय सलमान खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी, अपनी जबरदस्त फिल्मों से सलमान ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ें। इन फिल्मों को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा। दिवाली के मौके पर इस साल रिलीज सलमान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।   

Salman Khan: कभी 75 रुपये कमाने वाले सलमान का आज इंडस्ट्री में चलता है सिक्का, सेट कर चुके हैं कई ट्रेंड
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed