{"_id":"5bcd80a5bdec226933276da1","slug":"salman-khan-can-also-be-seen-in-an-important-role-in-ajay-devgan-s-tanaji-the-unchang-warrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे सलमान खान, सैफ पहले ही कर चुके हैं इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे सलमान खान, सैफ पहले ही कर चुके हैं इनकार
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबर है कि अजय देवगन की पीरियड फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में सलमान खान भी एक अहम किरदार में नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल कर सकते हैं। हालांकि निर्माताओं की तरफ से इस बात का अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस देते नजर आएंगे क्योंकि फिल्म सूबेदार तानाजी मालुसरे के जीवन पर फोकस करती है जो शिवाजी की आर्मी में एक मिलिट्री लीडर होता है। वैसे पहले यही कहा जा रहा था कि इस रोल को सैफ अली खान निभाने वाले हैं लेकिन हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा तो हैं, मगर वो छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार नहीं निभा रहे।
विज्ञापन
सैफ ने ये भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। ओम रावत के डायरेक्शन में बन रही 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' अगले साल 22 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन