फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Being Human Foundation help Spotboye whose wife suffering from cancer

EXCLUSIVE: यूपी के रमाकांत को मिला सलमान खान का सहारा, अब बंधी कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज की उम्मीद

Fri, 10 Jul 2020 12:55 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 10 Jul 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Being Human Foundation help Spotboye whose wife suffering from cancer
सलमान खान - फोटो : Social Media

महाराजगंज, भदोही, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और यहां मुबंई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉटब्वॉय का काम करने वाले रमाकांत जायसवाल की कैंसर पीड़ित पत्नी की मदद के लिए सलमान खान के फाउंडेशन बीईंग ह्यूमन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला ने दो जुलाई को रमाकांत की सलमान खान के घर के बाहर जाकर गुहार लगाने की खबर प्रकाशित थी। बुधवार को रमाकांत के पास बीईंग ह्यूमन के संचालकों का फोन पहुंच गया।

विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर स्पॉट ब्वॉय रमाकांत जायसवाल की पत्नी को कैंसर है। उनका इलाज वह मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में चल रहा है। रमाकांत के मुताबिक डॉक्टरों ने उनकी पत्नी के इलाज में कम से कम दो लाख रुपये लगने की बात कही है और इतना पैसा उनके पास है नहीं। कोरोना काल में शूटिंग बंद होने से पहले वह अपनी पूरी मासिक आमदनी अपनी पत्नी के इलाज पर खर्च कर रहे थे। अब, वह जरिया भी उनके पास से चला गया।
विज्ञापन

 

Salman Khan Being Human Foundation help Spotboye whose wife suffering from cancer
सलमान खान - फोटो : Instagram

रमाकांत ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्पलॉइड से मदद मांगी थी तो पहले तो कहा गया कि उनका मामला बीईंग ह्यूमन के पास भेज दिया गया है। लेकिन, दोबारा फरियाद करने पर उनके फेडरेशन से संबंधित किसी यूनियन का सदस्य न होने की बात उनसे कह दी गई। इसी के अगले दिन रमाकांत सुबह सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए। वहां चौकीदारों ने उनसे दुर्व्यहार किया तो उन्होंने ये पूरा किस्सा अमर उजाला को बताया।

दो जुलाई को इस बारे में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए सलमान खान के फाउंडेशन बीईंग ह्यूमन की प्रतिनिधि लोरेटा ने बुधवार को रमाकांत से बात की है। लोरेटा ने इस बारे में अमर उजाला को फोन करके भी मामले की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

बाइस्कोप: मौत से हफ्ता भर पहले दिखा था दिव्या भारती का ये दिलकश अंदाज, इस फिल्म में जमा आखिरी 'रंग'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed