फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan announces he will never marry in his life

मैं कभी शादी ही नहीं करूंगाः सलमान खान

Wed, 30 Jul 2014 03:32 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan announces he will never marry in his life

सलमान खान को सबसे इलिजिबल बैचलर के तौर पर जाना जाता है, और बॉलीवुड समेत उनके सभी चाहने वालों को इस बात का इन्तजार है कि सलमान शादी कब करेंगे और किस से करेंगे। लेकिन अब सलमान ने उन सभी की इस सोच पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


सलमान ने डीडी न्यूज़ के साथ एक टॉक शो में खुलासा किया कि वह कभी भी शादी ही नहीं करेंगे। यही नही उन्होंने यह भी कहा कि ना ही तो उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा है और ना ही वह फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। वह तो बस एक्टिंग जारी रखेंगे और जैसे जी रहे हैं वैसे ही जीते रहेंगे।

विज्ञापन

खुश हूं अपने आप से

Salman Khan announces he will never marry in his life

'किक' में गरीब और अनाथ बच्चों के इलाज के लिए डेविल का रूप धारण कर, चोरी करने वाले सलमान ने अपने इस साक्षात्कार में यह भी कहा कि वह अपना सारा ध्यान 'बीइंग ह्यूमन' पर ही लगाना चाहते हैं। वह अपने सामजिक कार्यों से ही संतुष्ट हैं। सलमान के मुताबिक वह अभी किसी और काम में नहीं बंधना चाहते।

लेकिन रही हैं कई प्रेमिकाएं

Salman Khan announces he will never marry in his life

सलमान शादी नहीं करना चाहते लेकिन उनकी कई प्रेमिकाएं रह चुकी हैं। सलमान खान की प्रेमिकाओं में सबसे ज्यादा चर्चा कैटरीना कैफ और ऐश्‍वर्य रॉय को लेकर रही है। इनके अफेयर के समय ऐसा लग रहा था कि सलमान इनसे शादी ही कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed