मैं कभी शादी ही नहीं करूंगाः सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान को सबसे इलिजिबल बैचलर के तौर पर जाना जाता है, और बॉलीवुड समेत उनके सभी चाहने वालों को इस बात का इन्तजार है कि सलमान शादी कब करेंगे और किस से करेंगे। लेकिन अब सलमान ने उन सभी की इस सोच पर पानी फेर दिया है।
सलमान ने डीडी न्यूज़ के साथ एक टॉक शो में खुलासा किया कि वह कभी भी शादी ही नहीं करेंगे। यही नही उन्होंने यह भी कहा कि ना ही तो उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा है और ना ही वह फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। वह तो बस एक्टिंग जारी रखेंगे और जैसे जी रहे हैं वैसे ही जीते रहेंगे।
खुश हूं अपने आप से
'किक' में गरीब और अनाथ बच्चों के इलाज के लिए डेविल का रूप धारण कर, चोरी करने वाले सलमान ने अपने इस साक्षात्कार में यह भी कहा कि वह अपना सारा ध्यान 'बीइंग ह्यूमन' पर ही लगाना चाहते हैं। वह अपने सामजिक कार्यों से ही संतुष्ट हैं। सलमान के मुताबिक वह अभी किसी और काम में नहीं बंधना चाहते।
लेकिन रही हैं कई प्रेमिकाएं
सलमान शादी नहीं करना चाहते लेकिन उनकी कई प्रेमिकाएं रह चुकी हैं। सलमान खान की प्रेमिकाओं में सबसे ज्यादा चर्चा कैटरीना कैफ और ऐश्वर्य रॉय को लेकर रही है। इनके अफेयर के समय ऐसा लग रहा था कि सलमान इनसे शादी ही कर लेंगे।