फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan And Jacqueline Fernandez will pair again

सलमान संग फिर रोमांस करती नजर आएंगी जैकलीन

Thu, 26 Feb 2015 03:34 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan And Jacqueline Fernandez will pair again

'किक' के बाद सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकती है। किक के बाद दोनों के फैंस वैसे भी एक बार फिर दोनों के साथ आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब लगता है कि उनका यह इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। गौरतलब है कि जैकलीन और सलमान की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री किक में खूब पसंद की गई थी। 'किक' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।
विज्ञापन


फिल्म ने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके बाद सलमान और जैकलीन की दोस्ती की खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी।

बताया यह जा रहा है कि दोनों करण जौहर की फिल्म मे साथ आने वाले हैं। वैसे करण जौहर की इस फिल्म की कास्ट कई बार बदल चुकी है और यह अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है। इस फिल्म में संजय दत्त की भी भूमिका होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्वि में साथ आएंगे दोनों

Salman Khan And Jacqueline Fernandez will pair again

जी हां, करण जौहर की इस फिल्म का नाम 'शुद्वि' है जो काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे पहले इस फिल्म में ‌ऋतिक और करीना कपूर के साथ आने की बातें सामने आई थीं।

बाद में दोनों ने ही इस फिल्म से नाम वापस ले लिया। फिल्म प्रसिद्व उपन्यास इमार्टल्स ऑफ मेलुआ पर आधारित है। करण जौहर लंबे समय से इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं। वैसे ये साफ हो चुका है कि सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

करण हीरोइन के लिए कईयों से संपर्क कर रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि उन्होंने जैकलीन से फिल्म के लिए संपर्क किया है जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी है।

वैसे जैकलीन की फिल्म 'रॉय' हाल ही में रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुसार कमाई नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed