फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan And Iulia Vantur's Marriage Date Fixed

हो गया फाइनल, शादी के लिए सलमान ने चुना ये खास दिन!

Fri, 27 May 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 27 May 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan And Iulia Vantur's Marriage Date Fixed

सलमान खान को अंततः रोमानियाई सुंदरी लूलिया वेंतूर में अपना प्रेम रतन धन मिल गया है। प्रेम सार्वजनिक होने के बाद अब शादी की बात हर दिन आगे बढ़ रही है। मां के कहने पर सलमान ने हां कर दी है। सब कुछ परिवार की योजना के मुताबिक चला तो 27 दिसंबर यानी सलमान के जन्मदिन पर शहनाइयां गूंज उठेंगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार संकेत मिल रहे हैं कि सलमान खान ने अपनी रोमानियाई गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर के साथ जीवन भर का साथ निभाने का फैसला कर लिया है। पूरा ‘खान-दान’ और करीबी दोस्त सलमान के लिए बहुत खुश हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि शादी की तारीख तय हो गई है। 27 दिसंबर!
विज्ञापन


यह तारीख सलमान की जिंदगी में पहले भी अहम है क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन होता है। सब कुछ पटरी पर रहा तो साल खत्म होते-होते सलमान अपने 51वें जन्मदिन पर विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इस तरह से उनके परिवार और फैन्स के लिए यह दिसंबर दोहरी खुशी लाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां सलमा के कहने पर माने सलमान

Salman Khan And Iulia Vantur's Marriage Date Fixed

सलमान को लूलिया से शादी के लिए उनकी मां सलमा ने मनाया। खबर है कि सलमान की मां की सेहत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है और वह लगातार बेटे को विवाह कर लेने को मना रही थीं। शादी के लिए हां कहने के बाद सलमान भी अपने खास दिन की तैयारियों में जुट गए हैं।

यही वजह है कि बीते सोमवार की देर रात को वह अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे, जहां उनके हेयर ट्रांसप्लांट के लिए दुबई से डॉक्टरों के आने की खबर है।सलमान के साथ लूलिया और सलमा दोनों हैं।

सलमान ने इस ट्रीटमेंट के लिए पनवेल को इसलिए चुना है क्योंकि डॉक्टरों ने हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ दिनों तक बाहर निकलने को मना किया है। सलमान को पूरे समय एसी में रहा होगा। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद कुछ नियम कायदों का पालन करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि सिर के कम होते बालों की समस्या के कारण सलमान ने 2003 और 2012 में भी हेयर ट्रांसप्लांट की सहायता ली थी। ऐसा नहीं है कि इधर फिर यह समस्या सिर उठाने लगी परंतु अपने खास दिन की तैयारियों के लिए सलमान को लगा कि यह कर लेना चाहिए।

पिछले हफ्ते मिल गए थे शादी के संकेत

Salman Khan And Iulia Vantur's Marriage Date Fixed

पिछले हफ्ते ही सलमान और लूलिया की शादी को लेकर संकेत साफ होने लगे थे जब दोनों जोड़े के रूप में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। सलमान-लूलिया प्रिटी जिंटा की शादी के रिसेप्शन पर साथ-साथ पहुंचे थे। उनकी ड्रेस का रंग भी एक था, गहरा नीला। इसके बाद ही चर्चा को पंख मिल गए कि सलमान ने लूलिया से शादी का मन बना लिया है। इससे पहले बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी की रिसेप्शन पर भी सलमान से जब शादी पर सवाल हुआ था और वह कुछ कहने जा रहे थे, तभी बिपाशा ने रोक दिया था।

पिछले हफ्ते लूलिया मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान के परिवार के साथ सलवार-कुर्ती पहने दिखी थीं। तब संकेत मिल गए थे कि उन्होंने खुद को भारतीय रंग में ढालने की शुरुआत कर दी है। लुधियाना में अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान एयरपोर्ट पर उतर कर कार में बैठे थे, मगर कार रुकी रही। पांच मिनट बाद सबने देखा कि सफेद सलवार-कुर्ती में लूलिया, सलमान की मां और बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी आ रही हैं। जब ये सभी ठीक से बैठ गए, उसके बाद ही कार ने रफ्तार पकड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed