फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan against kissing scenes in films

'दूसरों को किस करते देखने में क्या मजा, खुद ही कर लो'

Wed, 09 Sep 2015 04:01 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan against kissing scenes in films

बतौर निर्माता सलमान खान की नई फिल्म 'हीरो' की प्रमोशन में ट्रेलर लांच से लेकर म्यूजिक लांच, हर मौके पर सलमान नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान का दखल इतना रहा है कि निर्देशक निखिल कह चुके हैं, यह फिल्म मेरी नहीं सलमान की है, मैं तो बस वो कर रहा था जो सलमान कह रहे थे।' सलमान के इसी दखल का असर फिल्म के किसिंग सीन पर भी पड़ा है।

विज्ञापन


निखिल आडवाणी के मुताबिक इस फिल्म में एक किसिंग सीन था, जिसे सलमान के कहने पर हटा दिया गया। जब फिल्म के म्यूजिक लांच पर सलमान पहुंचे तो उनसे ऐसा करने का कारण पूछा गया। इस पर सलमान ने कहा, 'दूसरों को किस करते देखने में क्या मजा आता है आपको? इतना ही है तो खुद किस कर लो न।'

विज्ञापन

'फिल्म में सिचुएशन थी, पर मैंने मना कर दिया'

Salman Khan against kissing scenes in films

सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी फिल्म के लिए ऑनस्क्रीन किस नहीं करते हैं। सलमान ने कहा, 'आजकल फिल्मों में यह कॉमन है और हमारी फिल्म में भी ऐसी सिचुएशन थी। लेकिन बच्चों (सूरज और अतिया) ने मना किया तो मैंने भी मना कर दिया।' अब 'हीरो' में किसिंग सीन देखने की ख्वाहिश रखने वाले तो जरूर इस खबर से निराश हुए होंगे।

हीरो फिल्म का प्रमोशन दो महीने से जारी है और यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होगी। सलमान खान ने हाल ही में ये भी कहा था कि वो ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं। जो हर कोई अपने परिवार के साथ बैठकर देख सके। सलमान का 'हीरो' से किसिंग सीन को निकालना भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed