फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan about his tweet's to modi

सलमान खान ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा- 'नहीं मानूंगा'

Tue, 21 Jul 2015 06:37 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Salman khan about his tweet's to modi
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने सलमान की अब तक की सभी फिल्मों के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और तीन दिन बाद 100 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही सलमान ने नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ट्वीट कर कहा था कि वो उनकी फिल्म देखें। लेकिन अभी तक सलमान के इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


लेकिन जवाब नहीं आने से सलमान निराश नहीं हैं और कहते हैं, 'मैं चाहता हूं कि दोनो मुल्कों के प्रधानमंत्री इसे देंखें और मैं तब तक उन्हें ट्वीट करता रहूंगा जब तक वो इसे देख नहीं लेते'
विज्ञापन
विज्ञापन

'सात-आठ साल में करता हूं एक संवेदनशील फिल्म'

Salman khan about his tweet's to modi
सलमान फिल्म को मिल रही प्रशंसा से उत्साहित हैं और मानते हैं कि इस प्रशंसा की उन्हें ज़रूरत थी। वो कहते हैं, 'मैं इस बात से रोमांचित हूं कि फिल्म समीक्षकों को भी पसंद आई। फिल्म को दर्शक पसंद करें लेकिन समीक्षक नहीं, ऐसा मैं कभी नहीं चाहता हूं।

कुछ दर्शकों का यह भी कहना है कि ये सलमान की बहुत समय बाद आई संवेदनशील फिल्म है। वो कहते हैं, 'ये अपने तरीके की पहली फिल्म है। जहां तक मेरा सवाल है मैं हर सात या आठ साल में एक ईमोशनल फिल्म तो करता ही हूं।'

सलमान खान का मानना है कि 'बजरंगी भाईजान' उनकी एक संवेदनशील फिल्म है। साथ ही सलमान मानते हैं कि ये फिल्म उनकी बेहतरीन फिल्मों में है।

'टैक्स का पैसा देश के लिए है, तो फिर लीजिए'

Salman khan about his tweet's to modi
फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात पर सलमान अभी स्पष्ट नहीं हैं। सलमान ने कहा, 'देखिए अगर टैक्स में लगने वाला वो पैसा वाकई में देश की उन्नति के लिए है तो फिर टैक्स लेते रहिए और अगर नहीं, तो ऐसा किया जा सकता है।'

वहीं फिल्म से इतर सोशल मीडिया पर अपने गुस्से को लेकर सलमान ने कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं, 'मुझे पसंद नहीं है कि लोग दूसरे हीरो की मेरे सामने बुराई करें, वो भी मेरे दोस्त हैं।'

सलमान फिलहाल अपने प्रोडक्शन बैनर तले आने वाली फिल्म हीरो पर ध्यान लगा रहे हैं। उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' भी इस दिवाली पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed