मैंने अपनी फिल्म फ्लॉप होने की दुआ मांगी थी: सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल सलमान खान खबरों में छाए हुए हैं और कारण है कि एक फिल्म में वो बतौर हीरो आ रहे हैं और दूसरी फिल्म 'हीरो' के वो निर्माता हैं। सलमान के बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत बनने वाली फिल्म 'हीरो' का कल मुंबई में ट्रेलर लांच हुआ।
इस फिल्म के खास होने का कारण है कि इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया अपना पदार्पण कर रहे हैं। आदित्य और आथिया की पहली फिल्म के लांच मौके पर सलमान ने अपनी पहली फिल्म का भी जिक्र किया।
सलमान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के बारे में बताते हुए उन्होनें कहा, 'मैंने रेखा जी के साथ बनी इस फिल्म के फ्लॉप होने की दुआ मांगी थी।' ऐसी दुआ के मांगने का कारण भी सलमान ने बताया।
'फिल्म हिट हुई तो मेरा कैरियर हो जाएगा गड़बड़'
फिल्म के फ्लॉप होने की दुआ मांगने का कारण बताते हुए सलमान ने कहा, 'मैं इस फिल्म में अपने काम को लेकर बड़ी उलझन में था, मुझे लगा फिल्म अच्छा करेगी तो मेरे कैरियर के लिए मामला गड़बड़ हो जाएगा।' सलमान के अनुसार भगवान ने उनकी नहीं सुनी और फिल्म 100 दिन चली।
सलमान ने अपने हीरो सूरज को पहली फिल्म में सलाह दी है कि वो स्टारडम के लिए जीन्स पर ध्यान दें, लेकिन एक्टिंग के जीन्स नहीं पहनने वाली जीन्स पर। सलमान मानते हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के लिए हीरो की जीन्स फिट होनी ज्यादा जरूरी होती है।
'जीन्स की फिटिंग गई तो हीरो भी गया'
सलमान के अनुसार हीरो की जीन्स बहुत अहम चीज है। उन्होने कहा, 'ये बहुत ही सरल चीज है, जहां तक मैं जानता हूं, जंहा जीन्स की फिटिंग गई हीरो गया।' सलमान का इशारा फिटनेस की तरफ था। वो आगे बोले, 'आप देख लो, जिस हीरो की जीन्स की फिटिंग सही है, उसकी चाल सही है, वो चलेगा। आप आंकड़ा लगा के देख लो जिसकी फिटिंग सही नहीं है वो बाहर।'
सलमान खान का आंकड़ो के बारे में कहना है कि उन्हे आंकड़ो से डर लगता है। फिल्मी आंकड़ों की बात करते हुए सलमान ने कहा, 'आंकड़े मुझे डराते हैं क्योंकि इन्हें लेकर आप सही नहीं हो सकते। हम कहें, हमारी फिल्म बाहुबली जितना अच्छा तो नहीं कर पाएगी पर हम गलत भी साबित हो सकते है।'
हीरो फिल्म के ट्रेलर के लांच की शुरुआत में सलमान खान और सूरज पंचोली दोनों स्टेज पर भावुक हो गए और सूरज को रोता देख सलमान ने कहा, 'मेरी फिल्म की हीरो आथिया है और ये सूरज हीरोइन हैं।'