फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman hit and run case hearing and media

सलमान के केस की सुनवाई पर मीडिया को निर्देश

Fri, 27 Mar 2015 03:49 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
Salman hit and run case hearing and media

सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को कठघरे में खड़े होंगे। पेशी के दौरान सलमान अपने बचाव में दलील देने के साथ ही उन हालातों के बारे में बताएंगे जिसमें दुर्घटना हुई थी।

विज्ञापन


सलमान खान के वकील ने कोर्ट में अर्जी दी, मीडिया को कोर्ट रूम से बाहर रखने की मांग की गई। इस पर जज देशपांडे ने मीडिया से कहा है कि मीडिया केस पर अपने विचार ना रखे। मीडिया सिर्फ खबर दे। जोधपुर में चिंकारा शिकार मामले में रोजाना कार्रवाई होने की वजह से सलमान ने 3 हफ्ते की मोहलत मांगी थी। सरकारी वकील के एतराज पर यह अपील रद्द कर दी गई।

विज्ञापन

सलमान के पास नहीं था लाइसेंस

Salman hit and run case hearing and media

सलमान पर आरोप है कि उन्होंने 2002 में अपनी कार एक दुकान से टकरा दी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। यह घटना 28 सिंतबर 2002 को हुई थी। आज सलमान को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा।

एक मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप जोड़े जाने के बाद सत्र अदालत में नए सिरे से सुनवाई हो रही है। इस आरोप के तहत 10 वर्ष तक सजा हो सकती है। इस केस में आरटीओ और आबकारी विभाग ने अपने जवाब में कहा कि सलमान खान ने अपने घर के बाहर शराब पी थी और उसके बाद एसयूवी कार चलाई थी, जबकि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed