{"_id":"1da1d34e44b18022af1125fbb7941965","slug":"salman-beats-shahrukh-tops-the-forbes-list-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ब्स की सूची में शाहरुख खिसके, सलमान टॉप पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फोर्ब्स की सूची में शाहरुख खिसके, सलमान टॉप पर
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Dec 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ब्स पत्रिका द्वारा सबसे रहीस लोगों की सूची में सलमान खान टॉप पर आ गए हैं। ऋतिक का नंबर बहुत नीचे है।
विज्ञापन
फोर्ब्स इंडिया 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पहला स्थान मिला है। उनकी साल की कुल कमाई 244.50 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह कमाई फिल्मों से आने वाली कमाई के अलावा स्टेज शो और 'बीइंग ह्यूमन' से प्राप्त हुई है।
पिछले साल इस लिस्ट में शाहरुख खान पहले पायदान पर थे, लेकिन इस बार वे सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इसका कारण भी साफ है। शाहरुख की अक्टूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 के बीच कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। पैसे जुटाने का समय वही रखा गया था। इधर इस बीच सलमान खान की दो फिल्में किक और जय हो रिलीज हुई थीं। इसके अलावा उन्हें बिग बॉस से भी एक बड़ा पैकेज मिला था।
विज्ञापन
इस सूची में अमिताभ बच्चन दूसरे स्थान पर हैं। किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी चौथे और अक्षय कुमार इस सूची में पांचवे स्थान पर चुने गए हैं। कमाई के आधार पर आमिर खान सातवें नंबर पर हैं और विराट कोहली छठें नंबर पर। दीपिका पादुकोन इस सूची में आठवें स्थान पर हैं। नौ नंबर पर ऋतिक रोशन हैं और दसवें नंबर पर सचिन तेंदुलकर।
विज्ञापन