फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman And Katrina Back Together For A New Film

रणबीर से धोखा खाने के बाद कैट को फिर मिला सलमान का सहारा

Fri, 27 May 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
Salman And Katrina  Back Together For A New Film
- फोटो : Getty Images

अगर आप सलमान और कैट की जोड़ी को एक साथ देखना चाहते हैं तो आपके इंतजार की घड़ियाँ खत्म होने वाली हैं। अरे नहीं, वो शादी नहीं करने जा रहे बल्कि वो दोनों राजकुमार संतोषी की फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी।

विज्ञापन


इससे पहले सलमान और कैटरीना को एक था टाइगर में देखा गया था। चार साल बाद ये जोड़ी किसी फिल्म में फिर से दिखाई देगी।

स्रोत के मुताबिक इस फिल्म में कैट सलमान के अपोजिट नजर आएंगीं। लेकिन उनका रोल बहुत बड़ा नहीं होगा। संतोषी की फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा प्रोड्यूस कर रही हैं, जो कि कैट की बहुत अच्छी दोस्त हैं। कैट ने उनकी फिल्म बॉडीगार्ड में एक आयटम साँग भी किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस जोड़ी का जादू दर्शकों के सिर चढ़ के बोलता है और दोनों की ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचाती हैं। जुलाई में सलमान खान की फिल्म सुल्तान आ रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जबकि कैटरीना की दो फिल्में, रणवीर कपूर के साथ जग्गा जासूस और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बार बार देखो भी रिलीज के लिए लाइन पर खड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed