फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman and aamir are more famous then shahrukh

हिंदी बोलने वालों को नहीं भाते शाहरुख, आंकड़ें हैं गवाह

Thu, 17 Dec 2015 09:43 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
salman and aamir are more famous then shahrukh

हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक दर्शक उत्तर भारत में हैं। जो यहां के फैन्स के दिलों पर राज करता है वही असली सितारा होता है। बॉलीवुड के टॉप तीन सितारों में शामिल शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती का सामना करते हुए आज दिलवाले ला रहे हैं। नॉर्थ में सफलता के बगैर वह कामयाबी की इबारत नहीं लिख सकेंगे। जानिए, क्या कहते हैं उनके बारे में उत्तर भारत के आंकड़े।

विज्ञापन


सिनेमा की दुनिया शाहरुख खान को भले ही बादशाह या किंग खान कहे लेकिन उत्तर भारत में उनकी स्थिति सलमान और आमिर के मुकाबले कमजोर है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से साफ पता चलता है कि दिल्ली-यूपी सर्किट में शाहरुख का क्रेज दूसरी जगहों की तुलना में कम है। नतीजा यह कि शाहरुख की फिल्मों का टिकट खिड़की कलेक्शन दूसरे खानों की अपेक्षा यहां कम रहता है।
विज्ञापन


साथ ही फिल्मों के देश भर के कलेक्शन में दिल्ली-यूपी जहां 20 फीसदी का योगदान देते हैं, वहीं शाहरुख की फिल्म के लिए यह योगदान 16 फीसदी तक गिर जाता है। ये आंकड़े शाहरुख की आज रिलीज हो रही फिल्म दिलवाले के लिए चिंताजनक हैं क्योंकि उसका मुकाबला एक और बड़ी फिल्म बाजीराव मस्तानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-यूपी में क्यों पिछड़ जाते हैं शाहरुख

salman and aamir are more famous then shahrukh

शाहरुख की दिल्ली-यूपी सर्किट में अब तक सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर हैं। मगर इनकी कुल कमाई में इस सर्किट का औसत बीस से कम है। चेन्नई एक्सप्रेस का ऑल इंडिया व्यवसाय 210 करोड़ रुपये था और इसमें दिल्ली-यूपी का हिस्सा 33 करोड़ (18 प्रतिशत) था। जबकि हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख की दिल्ली-यूपी से कमाई और औसत दोनों कम हो गए। इसमें देश में 180 करोड़ रुपये के कारोबार में दिल्ली-यूपी का शेयर मात्र 29 करोड़ (16 प्रतिशत) था।

शाहरुख के मुकाबले सलमान और आमिर की फिल्मों में दिल्ली-यूपी का शेयर औसत 20 फीसदी के बराबर होता है। सलमान की बजरंगी भाईजान के देश में 320 करोड़ के बिजनेस में दिल्ली-यूपी की 64 करोड़ (20 फीसदी) और किक के 225 करोड़ के बिजनेस में 45 करोड़ (20 फीसदी) की हिस्सेदारी थी। इसी तरह आमिर की पीके के 330 करोड़ में 66 करोड़ (20 फीसदी) और थ्री इडियट्स के 200 करोड़ में 40 करोड़ (20 फीसदी) दिल्ली-यूपी के थे।

जानकार शाहरुख के यहां पिछड़ने का एक बड़ा कारण यह मानते हैं कि नॉर्थ में सलमान की मसाला फिल्में या आमिर की यूनिवर्सल अपील वाली फिल्में ज्यादा पसंद की जाती हैं, जबकि शाहरुख रोमांटिक फिल्में करते हैं। रोहित शेट्टी की चेन्नई ऐक्सप्रेस मसाला फिल्म थी इसलिए उसके कलेक्शन में दिल्ली-यूपी का योगदान शाहरुख की अन्य फिल्मों के औसत से बढ़ कर था।

सलमान है तीनों खानों में सबसे आगे

salman and aamir are more famous then shahrukh

शाहरुख की फिल्मों को लेकर दिल्ली-यूपी सर्किट का एक रोचक तथ्य है कि शुरुआत तो उन्हें अच्छी मिल जाती है यानी वीकेंड या पहले हफ्ते में तो वे दर्शक बटोर लेती हैं लेकिन आगे जाकर कुल कलेक्शन घट जाता है। पिछले पांच-छह साल में शाहरुख की माई नेम इज खान, रा.वन, डॉन-2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर रिलीज हुई। इन फिल्मों का औसत वीकेंड कलेक्श दिल्ली-यूपी में सवा 14 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा मगर पहले हफ्ते में यह औसतन 20 करोड़ से भी कम रह गया।

कमाई की रफ्तार क्रमशः घटने से शाहरुख का कुल कारोबार यहां कम रहा। उनकी पिछली छह फिल्मों ने दिल्ली-यूपी में कुल 163 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। जबकि आमिर की पांच फिल्मों ने इससे ज्यादा लगभग 170 करोड़ रुपये कमाए। कुल कमाई के मामले में दिल्ली-यूपी सर्किट में सलमान सबसे आगे हैं।

उन्होंने पांच साल में यहां से लगभग 324 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हालांकि उनकी इस दौरान एक दर्जन फिल्में रिलीज हुई। दिल्ली-यूपी से औसत कमाई में भी शाहरुख आमिर पिछड़े हुए हैं। आमिर की पांच फिल्मों से औसत कमाई जहां करीब 34 करोड़ रुपये है, वहीं शाहरुख और सलमान की 27 करोड़ रुपये है।

शाहरुख के पास मास फैन फॉलोइंग कम!

salman and aamir are more famous then shahrukh

जानकार मानते हैं कि शाहरुख के पास मास फैन फॉलोइंग कम है और रोमांटिक फिल्म देखने वाला एक खास वर्ग है। जो ज्यादातर पहले ही हफ्ते में फिल्म देख लेता है। नतीजा यह कि दूसरे हफ्ते से शाहरुख की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आ जाती है। बॉलीवुड की पहले हफ्ते में सर्वाधिक कमाई वाली टॉप पांच फिल्मों में शाहरुख की केवल चेन्नई एक्सप्रेस (पेड प्रिव्यू के साथ 151 करोड़ रुपये) आती है, जबकि सलमान-आमिर की दो-दो फिल्में हैं।

वहीं दूसरे हफ्ते की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्मों में शाहरुख टॉप पांच में नहीं रह जाते। यहां पांचों स्थान पर सलमान-आमिर की फिल्म हैं। दूसरे हफ्ते की सर्वाधिक कमाई वाली टॉप 10 में शाहरुख की केवल चेन्नई एक्सप्रेस (करीब 42 रोड़ रुपये) है। जबकि इस सूची में सलमान-आमिर की तीन-तीन फिल्में हैं।

वास्तव में जहां सिनेमा के कारोबार में अब भी सिंगल स्क्रीन अहम हैं, वहां से शाहरुख की कमाई ज्यादा नहीं होती। उनकी फिल्मों का व्यवसाय मुंबई, गुड़गांव, कोलकाता, बंगलूरू और हैदराबाद से ज्यादा आता है क्योंकि यहां सिंगल स्क्रीन लगभग खत्म हो चुके हैं और मल्टीप्लेक्सों का राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed