पिता सलीम खान बोले, सलमान के साथ अच्छा नहीं हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने 1993 के मुंबई बम विस्फोट में मौत की सजा पा चुके याकूब मेमन की सजा-ए-मौत पर उसकी फांसी से पहले दो दिन सवाल उठाया था। इसके बाद विवादों में आए सलमान खान को लेकर अब उनके पिता सलीम खान ने अपनी बात कही है।
सलीम खान ने कहा है, कि सलमान ऐसा कहने वाले इकलौते नहीं हैं, जिन्होने याकूब की फांसी को निराशाजनक बताया या उन्हे फांसी ना देने की अपील की लेकिन सलमान को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वो सुपरस्टार हैं। सलीम ने कहा कि उन्हें सेलिब्रिटी होने के कारण ही निशाना बनाया जा रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सलीम ने कहा कि याकूब की फांसी पर कई लोग कह चुके हैं। सलमान ऐसा कहने वाला कोई अकेला नहीं है। उन्होने कहा कि सलमान के कहने का ढ़ंग जरूर अच्छा नहीं होता है।
याकूब की सजा पर ये बोले थे सलमान खान
30 जुलाई को याकूब मेनन को फांसी दी गई उसकी सजा पर सलमान खान ने 25 जुलाई को ट्विटर पर लिखा था, कि याकूब मेमन को उसके भाई टाइगर मेमन के अपराध की सजा नहीं मिलनी चाहिए। सलमान ने आधी रात को एक के बाद एक कई ट्वीट कर सलमान की फांसी पर सवाल उठाया था।
सलमान ने लिखा था, 'टाइगर के लिए भाई फांसी पर चढ़ रहा है। किधर है टाइगर।' साथ ही उन्होंने लिखा, 'एक निर्दोष मारा जाएगा तो ये इंसानियत का कत्ल होगा'। 'अगर फांसी देनी है तो टाइगर को पकड़कर फांसी दो, उसके भाई को नहीं।' सलमान ने एक और ट्वीट में लिखा था, 'तीन दिन से ट्वीट करना चाहता था। लेकिन डर रहा था। इसमें एक शख्स का परिवार शामिल है।
इन ट्वीट के बाद सलमान को लेकर जबर्दस्त विरोध की लहर देशभर में देखी गई। कई शहरों में सलमान खान के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। तब सलीम खान के ही कहने पर सलमान ने माफी मांगते हुए अपने ट्वीट वापस ले लिए थे।
तब सलमान के ट्वीट पर ये बोले थे सलीम खान
अपने ट्वीट को लेकर निशाने पर आए सलमान को लेकर तब पिता सलीम खान ने कहा था, कि सलमान ने जो बातें कही हैं वो बेकार हैं, अर्थहीन हैं, उन्हें तवज्जो नहीं देनी चाहिए। सलीम खान ने सलमान को हिदायत देते हुए कहा था कि बेहतर रहेगा कि वो अपने फिल्म जगत को लेकर बातें कहें।
सलीम खान ने कहा के हम ऐसी चीजों का समर्थन नहीं कर सकते, जिस विषय की उनको समझ नहीं है, उस पर बोलने से बचना चाहिए। लेकिन अब सलीम खान का कहना है कि ट्वीट करके सलमान ने इतनी बड़ी गलती नहीं की थी, जैसा उसे पेश किया गया। उसे सिर्फ सितारा होने की सजा मिली।