{"_id":"671310223ae325e3930df5f9","slug":"salim-khan-on-threats-received-for-salman-khan-said-no-reason-to-apologize-we-did-not-even-kill-cockroach-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salim Khan: सलमान को मिली धमकियों पर बोले सलीम खान, 'माफी मांगने का कोई कारण नहीं, हमने कॉकरोच भी नहीं मारा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salim Khan: सलमान को मिली धमकियों पर बोले सलीम खान, 'माफी मांगने का कोई कारण नहीं, हमने कॉकरोच भी नहीं मारा'
Sat, 19 Oct 2024 07:21 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Oct 2024 07:21 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों पर अब उनके पिता सलीम खान ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि सलमान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है, हमने एक कॉकरोच को भी नहीं मारा है।
विज्ञापन
सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों पर अपना बयान जारी किया है। सलीम खान ने कहा कि सलमान खान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसने आज तक एक कॉकरोच भी नहीं मारा। सलीम खान ने कहा, धमकी केवल जबरन वसूली का मामला है। पिछले साल से सलमान खान को हत्या की धमकी मिल रही है। खासतौर पर बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से परिस्थिति अब और भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
सलीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हमने आज तक कॉकरोच भी नहीं मारा
एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने कहा, माफी मांगना, ये मानना है कि मैंने मारा है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हमने कभी किसी कॉकरोच को नहीं मारा। हम इन चीजों पर विश्वास नहीं करते हैं। सलीम खान ने सवाल किया, सलमान खान जाकर माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है? कितने जानवरों की आपने जान बचाई?

सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलीम खान ने लिया बेटे का पक्ष
सलीम खान अपने बेटे के पक्ष में बोलने के लिए सामने आए और उन्होंने कहा कि सलमान ने कोई क्राइम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोई गुनाह किया है? आपने देखा है? आपको मालूम है, जांच पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी यूज नहीं की। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस समय, उसको नहीं शौक जानवर मारने का, वो जानवर से मोहब्बत करता है।

बाबा सिद्दीकी, एनसीपी नेता
- फोटो : X / @BabaSiddique
बाबा सिद्दीकी की हत्या में बिश्नोई गैंग का हाथ
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार तीन शूटरों ने उनकी हत्या की थी। हत्या के बाद इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब तक छह आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही जांच जारी है। वहीं, सलमान खान को भी बार-बार हत्या की धमकियां मिल रही हैं।