फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sajid nadiadwala assistant shivaleeka oberoi will do film with vidyut jamwal

साजिद की असिस्टेंट शिवालिका को मिला बड़ा मौका, बनीं विद्युत की अगली हीरोइन

Fri, 08 Nov 2019 06:54 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
sajid nadiadwala assistant shivaleeka oberoi will do film with vidyut jamwal
shivaleeka - फोटो : social media
पार्टियों और मशहूर शख्सीयतों के पीछे लगे रहने वाले फोटोग्राफर्स की पसंदीदा कलाकार रहीं शिवालिका ओबेरॉय को अपने करियर की बड़ी फिल्म मिल गई है। शिवालिका तभी से सुर्खियों में रही हैं जब से मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक बनने पर शिवालिका को अपनी सहायक के तौर पर टीम में लिया था।
विज्ञापन


मशहूर मॉडल रही शिवालिका की ये फिल्म मिक्स मार्शल आर्ट्स के लिए दुनिया भर में पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल के साथ होगी। विद्युत जामवाल की अगली फिल्म कमांडो 3 इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन यहां मुंबई में जोरों से चल रहे हैं और विद्युत इन दिनों व्यस्त हैं अपनी अगली फिल्म खुदा हाफिज की शूटिंग। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों उजबेकिस्तान में चल रही है।
विज्ञापन


फिल्म खुदा हाफिज में लीड रोल कर रही शिवालिका कहती हैं, “विद्युत जैसे काबिल अभिनेता और ऊर्जावान कलाकार के साथ काम करने का अलग ही अनुभव हो रहा है। मैं फिल्म की शूटिंग के साथ बहुत कुछ सीख रही हूं। मेरी पहली फिल्म से ये फिल्म कहीं ज्यादा चुनौतियों से भरी है और मुझ पर इस फिल्म के लिए भरोसा करने की खातिर मैं निर्माता कुमार मंगत की शुक्रगुजार हूं।” निर्देशक फारुख कबीर की फिल्म खुदा हाफिज अगले साल रिलीज होगी। शिवालिका की डेब्यू फिल्म इसी महीने रिलीज हो रही है जिसमें वह एक कॉलेज गर्ल की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed