{"_id":"5dc3ef348ebc3e5b28216952","slug":"sajid-nadiadwala-assistant-shivaleeka-oberoi-will-do-film-with-vidyut-jamwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद की असिस्टेंट शिवालिका को मिला बड़ा मौका, बनीं विद्युत की अगली हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साजिद की असिस्टेंट शिवालिका को मिला बड़ा मौका, बनीं विद्युत की अगली हीरोइन
Fri, 08 Nov 2019 06:54 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
shivaleeka
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टियों और मशहूर शख्सीयतों के पीछे लगे रहने वाले फोटोग्राफर्स की पसंदीदा कलाकार रहीं शिवालिका ओबेरॉय को अपने करियर की बड़ी फिल्म मिल गई है। शिवालिका तभी से सुर्खियों में रही हैं जब से मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक बनने पर शिवालिका को अपनी सहायक के तौर पर टीम में लिया था।
मशहूर मॉडल रही शिवालिका की ये फिल्म मिक्स मार्शल आर्ट्स के लिए दुनिया भर में पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल के साथ होगी। विद्युत जामवाल की अगली फिल्म कमांडो 3 इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन यहां मुंबई में जोरों से चल रहे हैं और विद्युत इन दिनों व्यस्त हैं अपनी अगली फिल्म खुदा हाफिज की शूटिंग। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों उजबेकिस्तान में चल रही है।
फिल्म खुदा हाफिज में लीड रोल कर रही शिवालिका कहती हैं, “विद्युत जैसे काबिल अभिनेता और ऊर्जावान कलाकार के साथ काम करने का अलग ही अनुभव हो रहा है। मैं फिल्म की शूटिंग के साथ बहुत कुछ सीख रही हूं। मेरी पहली फिल्म से ये फिल्म कहीं ज्यादा चुनौतियों से भरी है और मुझ पर इस फिल्म के लिए भरोसा करने की खातिर मैं निर्माता कुमार मंगत की शुक्रगुजार हूं।” निर्देशक फारुख कबीर की फिल्म खुदा हाफिज अगले साल रिलीज होगी। शिवालिका की डेब्यू फिल्म इसी महीने रिलीज हो रही है जिसमें वह एक कॉलेज गर्ल की भूमिका में हैं।