फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saiyaara Fame Ahaan Panday Private Instagram Account Follow Ananya Panday Khushi Kapoor

Ahaan Panday: क्या ‘सैयारा’ फेम अहान चला रहे हैं प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट, फॉलोअर में शामिल कई सेलिब्रिटीज

Mon, 28 Jul 2025 08:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

 Ahaan Panday Private Instagram Account: ‘सैयारा’ फिल्म से मिले फेम के बाद अहान पांडे लगता है कि अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। तभी एक पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा वह एक प्राइवेट अकाउंट भी चला रहे हैं। क्या सच में यह अकाउंट अहान पांडे का है? जानिए। 

विज्ञापन
Saiyaara Fame Ahaan Panday Private Instagram Account Follow Ananya Panday Khushi Kapoor
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy

विस्तार

फिल्म ‘सैयारा’ की इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर चांदी है। इस फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे भी रातों-रात स्टार बन गए हैं। इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि अहान पांडे नाम से एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसे अहान से जुड़े करीबी लोग और बॉलीवुड से जुड़े सेलिब्रिटी फॉलो करते हैं। 

विज्ञापन

प्राइवेट अकाउंट को फाॅलो करती हैं कजिन सिस्टर अनन्या पांडे 
‘सैयारा’ के हीरो अहान पांडे, अनन्या पांडे के कजिन हैं। वह अनन्या पांडे के चाचा के बेटे हैं। अहान के प्राइवेट अकाउंट को अनन्या पांडे भी फॉलो करती हैं। अनन्या के अलावा खुशी कपूर और तारा सुतारिया भी इस अकाउंट को फॉलो कर रही हैं। इस अकाउंट का नाम '@Panday.ahaan' है। सेलिब्रिटीज जब इस अकाउंट काे फॉलो कर रहे थे, तभी यूजर्स को लगा कि यह अहान का प्राइवेट अकाउंट है। 

विज्ञापन
Saiyaara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम 'सैयारा', दूसरे वीकएंड 'पठान', 'केजीएफ 2' और 'दंगल' को पीछे छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनती के हैं फॉलोअर्स 
अहान के इस प्राइवेट अकाउंट पर पर सिर्फ 505 फाॅलोअर्स हैं और 1603 लोगों को यह अकाउंट फॉलो करता है। डिस्प्ले पिक्चर में एक गिटार बजाते हुए डॉगी का फाेटो है। बताते चलें कि अहान पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ में एक म्यूजिशियन का रोल किया, जो गिटार भी बजाता है। 

अहान की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल 
अहान पांडे की पहली ही फिल्म ‘सैयारा’ ने चंद दिनों ही कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की हीरोइन भी नई एक्ट्रेस अनीत पड्ढा हैं। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। अब तक यह फिल्म कुल 253.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed