Saira Banu: लंबे वक्त बाद सायरा बानो ने दिलीप कुमार के 99वें बर्थडे पर रखा घर से बाहर कदम, धर्मेंद्र ने दी सांत्वना
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने शनिवार को अपने दिवंगत पति अभिनेता दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन पर लंबे वक्त बाद घर के बाहर कदम रखा। सोशल मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो में सायरा बानो रोते हुए दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने शनिवार को अपने दिवंगत पति अभिनेता दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन पर लंबे वक्त बाद घर के बाहर कदम रखा। सोशल मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो में सायरा बानो रोते हुए दिख रही हैं। इस वी़डियो में अभिनेता धर्मेंद्र और फिल्म निर्माता सुभाष घई, सायरा बानो को सांत्वना देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक 44 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
गौरतलब है कि 7 जुलाई 2021 को लंबी बीमारी के बाद दिलीप कुमार का निधन हो गया था। शनिवार को उनका 99वें बर्थडे है, जिस दिन उनकी पत्नी सायरा बानो घर से बार निकलीं और उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह हमेशा दिलीप कुमार को याद रखेंगी। उन्होंने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा कि वह प्रार्थना करेंगी, दिलीप कुमार को याद रखेंगी और चाहती हैं कि दिन बहुत शांत हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह जुहू उद्यान, जहां दिलीप कुमार की कब्र है, वहां जाना चाहती हैं। सायरा बानो ने कहा कि दिलीप कुमार अच्छे रसोइये थे और जब चाहते थे सूप और अन्य चीजे बनाने की कोशिश करते थे। उन्होंने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि हमने साथ में अच्छा वक्त बिताया। वह मेरे जीवन के सहायक रहे। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने अपना जीवन उनके साथ साझा किया। वहीं, वायरल वीडियो में सायरा बानो का भावुक होते और अभिनेता धर्मेंद्र को उनको सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन