{"_id":"6742f488bcd64c40b404a2e4","slug":"saira-bano-called-ar-rahman-the-best-man-in-the-world-said-stop-tarnishing-his-image-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AR Rahman: सायरा बानो ने एआर रहमान को बताया दुनिया का सबसे अच्छा आदमी, बोलीं- उनकी छवि खराब करना बंद करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AR Rahman: सायरा बानो ने एआर रहमान को बताया दुनिया का सबसे अच्छा आदमी, बोलीं- उनकी छवि खराब करना बंद करें
Sun, 24 Nov 2024 03:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:11 PM IST
सार
एआर रहमान की पत्नी ने तलाक की घोषणा के बाद अपने पति को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे उनकी छवि को खराब न करें।
विज्ञापन
एआर रहमान-सायरा बानो की बेटी रहीमा रहमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने अपना नया बयान जारी किया है। रिश्ते को खत्म करने की घोषणा के बाद एआर रहमान ने पांच दिन बाद अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने सभी से रहमान की छवि खराब न करने की गुजारिश की है। यूट्यूबर्स और मीडिया से अनुरोध किया कि वे रहमान और उनके परिवार को ठेस पहुंचाने से बचें। सायरा बानो ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
एआर रहमान- सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
काफी समय से घर पर हैं सायरा
रविवार को अपने एक ऑडियो स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि वे काफी समय से घर पर रह रही हैं। सायरा बानो ने कहा, मैं सायरा रहमान, मैं अभी मुंबई में हूं। मैं यहां पिछले कई महीने से हूं। यह कारण है कि मैं पिछले काफी समय से ऐसे रहने के कारण तलाक ले रही हूं। वे दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। मेरे हेल्थ इश्यू के कारण मैं चेन्नई नहीं जा पाई। सायरा बानो ने कहा, अगर मैं चेन्नई में नहीं होती, तो लोग आश्चर्य करते हैं कि सायरा कहां है। मैं यहां इलाज करवा रही हूं।

दुनिया के सबसे अच्छे आदमी हैं
सायरा ने अपने पति एआर रहमान को 'दुनिया के सबसे अच्छे आदमी' कहा और इस मुश्किल समय में दोनों के लिए निजता का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रहमान और वह अभी भी प्यार में हैं और उनका निर्णय 100 प्रतिशत आपसी सहमति से है। वे अच्छे इंसान हैं। वे जैसे हैं, उन्हें रहने दें। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। उनका नाम खराब करने की आवश्यकता नहीं है।

एआर रहमान - सायरा बानो
- फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
इस कारण से ले रहे हैं तलाक
सायरा बानो ने कहा कि उनकी वकील ने घोषणा की है कि वे 29 साल की शादी खत्म करने जा रहे हैं। वंदना ने घोषणा की, "शादी के इतने साल बाद सायरा को तलाक लेने में तकलीफ हो रही है। भावनात्मक तौर पर स्थिति खराब होने के कारण कपल ने फैसला लिया है।