{"_id":"5b9b8cdd867a557f70416683","slug":"saif-said-i-will-not-work-with-multi-star-film-but-he-did-so-many-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल पहले ली एक कसम को तोड़ने वाले हैं सैफ, अजय के साथ कर सकते हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल पहले ली एक कसम को तोड़ने वाले हैं सैफ, अजय के साथ कर सकते हैं काम
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan
15 साल पहले सैफ अली खान ने कसम खाई थी कि बड़े सितारों के साथ मल्टीस्टारर फिल्में नहीं करेंगे। वजह यह कि 2003 में आई कल हो न हो में वह शाहरुख के संग थे और उनके रोल पर जबर्दस्त कैंची चल गई थी। इसके बाद सैफ का करिअर भले ही नीचे आया परंतु वह सितारों के साथ फिल्म करने से बचते रहे।
विज्ञापन
अब खबर है कि सैफ अपनी कसम तोड़ने जा रहे हैं। वजह है अजय देवगन का व्यक्तिगत अनुरोध। अजय ने सैफ से उनकी होम प्रोडक्शन ऐतिहासिक फिल्म तानाजी में एक महत्वपूर्ण रोल करने का आग्रह किया है। उन्होंने खुद सैफ से बात की कि वह उनकी फिल्म में आएं। उनका रोल भी अजय के बराबर तथा अहम होगा।
विज्ञापन
फिलहाल सामने नहीं आया कि सैफ क्या रोल करेंगे परंतु वह राजी होते हैं तो किसी पीरियड फिल्म में काम करने का उनका पहला मौका होगा। इससे पहले सैफ और अजय कच्चे धागे तथा ओमकारा में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन