{"_id":"590be19f4f1c1b3d0a4426db","slug":"saif-ali-khan-s-upcoming-film-baazaar-first-look-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शेफ' से पहले बिजनेसमैन बने सैफ, फिल्म 'बाजार' का पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शेफ' से पहले बिजनेसमैन बने सैफ, फिल्म 'बाजार' का पोस्टर रिलीज
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 05 May 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
'बाजार' फिल्म का पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें से एक का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सैफ 'शेफ' के अलावा स्टॉक मार्केट पर बनी फिल्म 'बाजार' में दिखेंगे। इस फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर रिलीज किया गया।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सैफ की फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर आकर्षक है और सैफ इसमें काफी अलग लग रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर एक दमदार डायलॉग लिखा है, 'यहां पैसा भगवान नहीं, पर भगवान से कम भी नहीं।' ये फिल्म स्टॉक मार्केट पर बनी है और सैफ इसमें एक बिजनेसमैन की भूमिका में होंगे। सैफ के अलावा फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी होंगे। रोहन इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को गौरव के चावला डायरेक्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि फिल्म माइकल डगलस की फिल्म 'वॉल स्ट्रीट' या लियनार्डों डी कैपरियो की 'वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' से इंसपायर्ड है। सैफ से पहले फिल्म ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार को ऑफर की गई थी लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया। 'बाजार' इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसी महीने सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर जिंदा है' और संजय दत्त पर बन रही बायोपिक भी रिलीज होंगी।

An intriguing one... Saif Ali Khan in #BazaarPoster. @KytaProductions @EmmayEntertain pic.twitter.com/simUQoWC8o
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 4, 2017