{"_id":"6790d0f1bfdaad88940a66ff","slug":"saif-ali-khan-meets-auto-rickshaw-driver-bhajan-singh-rana-he-took-actor-to-hospital-after-attack-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan: हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Saif Ali Khan: हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से मिले सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर ने दिया आशीर्वाद
Wed, 22 Jan 2025 04:36 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 22 Jan 2025 04:36 PM IST
सार
16 जनवरी को एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला किया, यह व्यक्ति चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा। सैफ अली खान इस हमले में काफी घायल हो गए थे। ऐसे में एक ऑटो ड्राइवर ने सैफ अली खान को समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया। हाल ही में सैफ उसी ऑटो ड्राइवर से मिले।
विज्ञापन
सैफ अली खान-ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा
- फोटो : PTI
विस्तार
सैफ अली खान को समय पर ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने हॉस्पिटल पहुंचाया था। हाल ही में एक्टर ने इसी ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की है। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने भी ऑटो ड्राइवर को धन्यवाद किया है और उसे आशीर्वाद भी दिया है।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद ड्राइवर ने क्या कहा
ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने पीटीआई को बताया- ‘मैं सैफ अली खान से हॉस्पिटल में मिला था। उन्होंने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही मेरी तारीफ भी की। मुझे सैफ अली खान और उनके परिवार से आशीर्वाद मिला।’ भजन सिंह राणा आगे कहते हैं, ‘ सैफ अली खान ने मुझे अपनी मां (शर्मिला टैगोर) से मिलवाया, मैंने उनके पैर छुए। उन्होंने मुझे जो भी सही लगा, वह दिया और कहा कि जब भी मुझे मदद की जरूरत होगी, वह मौजूद रहेंगी।’
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai: After meeting Actor Saif Ali Khan and his family, Bhajan Singh, the auto-rickshaw driver who took the actor to Lilavati Hospital, says "He thanked me. His mother and the entire family told me that I did good work. I met his mother and took his blessings. I am… pic.twitter.com/hrv8pUdNfY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 22, 2025
मंगलवार को हुई मुलाकात
सैफ अली खान मंगलवार को हॉस्पिटल से अपने घर लौटे हैं, इससे पहले उन्होंने ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की। एक्टर सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर से मिलकर ऑटो ड्राइवर काफी खुश है। इस मुलाकात का जिक्र वह कई इंटरव्यू में कर रहे हैं।
कौन है हमला करने वाला शख्स
सैफ अली खान पर हमला करना वाला व्यक्ति भी पकड़ा गया है। उसके बारे में पता चला है कि वह एक बांग्लादेशी नागरिक है, जो घुसपैठ करके भारत आया। हमला करने वाले शख्स का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। नाम भी बदलकर विजय दास रख लिया था। रविवार को पुलिस ने इस हमलावर को मुंबई के ठाणे से पकड़ा। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी चोरी करने के मकसद से एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसा था।