ये है शाहिद की शादी से जुड़ी एक और बड़ी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर भले ही मीरा राजपूत से अपनी शादी की खबरों को छुपा-छुपा कर रख रहे हो। लेकिन कोई न कोई इन्फ्रोमेशन लीक हो ही जाती है। फिलहाल जिस बात का पता चला है वह शादी के मुख्य फंक्शन से जुड़ी हुई है।
शाहिद की शादी किस लड़की से होने जा रही है ये तो सबको पता चल ही गया है। शादी की तारीख क्या है ये भी मालूम हो गया है। लेकिन अब जो बात खुलने जा रही है वो एकदम नई है। जिसे जानने की उत्सुकता आपको भी होगी।
शादी में बनेगा केवल वेज खाना
फिलहाल जो बात सामने आई है वह यह कि शाहिद की शादी में सिर्फ और सिर्फ वेज खाना ही होगा। एक सूत्र के अनुसार, "इस मौके पर सिर्फ सादा और शुद्ध शाकाहारी खाना ही बनेगा।
ज्ञात हो तो शाहिद कपूर का परिवार और मीरा का परिवार राधास्वामी के मजबूत अनुयायियों में से एक हैं। यहाँ तक कि शाहिद से मीरा की मुलाकात भी राधास्वामी जी के सत्संग के दौरान ही हुई थी।
माना जा रहा है कि दोनों का मेल गुरूजी के आशीर्वाद से ही हुआ था। ऐसे में गुरूजी भी दोनों की शादी में शामिल होंगे। जिसके चलते मेन्यू में सिर्फ और सिर्फ शाकाहारी व्यंजन ही शामिल किया गया है।"
कहा जा रहा है कि दोनों की शादी दिल्ली में ही 10 जुलाई को होने जा रही है। जहां शादी की रस्मों में सिर्फ घर के मुख्य सदस्य ही शामिल होंगे वहीं शादी के रिशेप्सन में बाकी सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया जाएगा।