फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saharukh khan and salman became friends again

शाहरुख ने सलमान से की बिरयानी की मांग

Wed, 22 Jul 2015 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
saharukh khan and salman became friends again
सुपरस्टार सलमान खान ने सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' का टीजर साझा कर ईद पर असल भाईचारे का नमूना पेश किया।
विज्ञापन


इससे पहले शाहरुख ने आगे आकर सलमान की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के पोस्टर का अनावरण किया था।

'बजरंगी भाईजान' ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को रिलीज हुई और ईद के मौके पर शनिवार को सलमान ने फिल्म 'रईस' का टीजर साझा कर आभार जताया।

सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' के अपने किरदार पवन उर्फ बजरंगी के भाईचारे के मूल्यों पर चलते हुए शाहरुख की फिल्म 'रईस' की तरफ प्रशंसकों का ध्यान खींचा।

शाहरुख ने की बिरयानी की मांग

saharukh khan and salman became friends again
सलमान ने शनिवार को ट्वीट किया, "रईस आ रहा है। फिलहाल टीजर देखो और मजे करो।"

उधर, शाहरुख जो इस समय फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के लिए बुल्गारिया में हैं, सलमान से ईद के मौके पर मुंबई में उनके परिवार के लिए घर की बिरयानी भेजने का अनुरोध किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "अभी बुल्गारिया में हूं आ नहीं सकता। थोड़ी बिरयानी भिजवा दे घर में बच्चों के लिए। ईद मुबारक और परिवार को मेरा प्यार।"

मजेदार बात यह है कि शाहरुख की 'रईस' अगले साल ईद पर रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला सलमान की 'सुल्तान' से होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed