{"_id":"dbcd77e940ae705e6209b6b3f481193f","slug":"sadhana-in-critical-condition-admitted-to-icu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधना की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साधना की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
Updated Fri, 12 Dec 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर से पीड़ित जानी-मानी अभिनेत्री साधना मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें मुंह का कैंसर है और सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन
इसी हफ्ते मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज कैंपस के एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में मुंह के कैंसर की उनकी सर्जरी हुई थी। मुंबई के अख़बार 'मुंबई मिरर' के मुताबिक ये सर्जरी नौ घंटों तक चली थी।
विज्ञापन
साधना ने 'आरजू', 'मेरे मेहबूब', 'लव इन शिमला' और 'वो कौन थी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 73 वर्षीय साधना इस साल मई के महीने में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रैंप पर दिखी थीं।
विज्ञापन