फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sacred games Starrer nawazuddin siddiqui Will work with Sudhir Mishra for netflix

एक बार फिर नेटफ्लिक्स के साथ नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुधीर मिश्रा का होगा डायरेक्शन

Mon, 03 Jun 2019 06:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 03 Jun 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
sacred games Starrer nawazuddin siddiqui Will work with Sudhir Mishra for netflix
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
अपनी पहली ही वेब सीरीज होस्टेजेस से लोगों का ध्यान खींचने वाले मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा ने अपनी दूसरी वेब सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। यह वेब सीरीज वह ओटीटी नेटफ्लिक्स के लिए बनाने जा रहे हैं और इसमें लीड हीरो होंगे नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज सेक्रेड गेम्स से वाहवाही लूटने वाले एक खास अभिनेता।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इजराइली टीवी सीरीज की रीमेक होस्टेजेस बनाने वाले सुधीर मिश्रा इस बार एक अंग्रेजी उपन्यास पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस उपन्यास का नाम है सीरियस मेन और इसे लिखा है मनु जोसेफ ने। इस किताब को सुधीर मिश्रा काफी अरसे से पढ़ते रहे हैं और जब उन्होंने इसका कॉन्सेप्ट नेटफ्लिक्स को सुनाया तो इसके अधिकारियों ने इस पर अपनी रजामंदी दे दी।
विज्ञापन


पता चला है कि सुधीर मिश्रा ने इस फिल्म के लीड किरदार के लिए नेटफ्लिक्स की सीरीज सैक्रेड गेम्स में गणेश गायतोंडे का किरदार करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बात की है और नवाज ने इसके लिए हां भी कर दी है। नवाज की फिल्में भले बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पा रही हों लेकिन वेब सीरीज में उनके नाम का डंका खूब बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्रेड गेम्स के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटफ्लिक्स के साथ ये दूसरी फिल्म होगी। पिछले साल नवाज तीन फिल्मों में नजर आए थे। मुक्काबाज, जीनियस और मंटो नाम की ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इस साल उनके अभिनय की फिल्म ठाकरे में काफी तारीफ हुई। रजनीकांत के साथ वह फिल्म पेट्टा में भी तारीफें बटोरने में कामयाब रहे। हालांकि उनकी हिंदी फिल्म फोटोग्राफ फ्लॉप रही।


नजावुद्दीन सिद्दीकी की इस समय जो फिल्में फ्लोर पर हैं, उनमें रात अकेली है, मोतीचूर चकनाचूर, घूमकेतू और बोले चूड़ियां प्रमुख हैं। मोतीचूर चकनाचूर इसकी लीड हीरोइन अथाया शेट्टी को लेकर हुए विवाद के चलते अटकी है, वहीं बोले चूड़ियां की लीड हीरोइन मौनी रॉय ने ये फिल्म निर्माता से विवाद के बाद छोड़ दी है। घूमकेतु की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed