फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RRR Postponed: RRR Movie officially Postponed Rajamauli alia bhatt ram charan JR NTR

RRR Postponed: 7 जनवरी को रिलीज नहीं होगी RRR, कोरोना की वजह से टली राजामौली की फिल्म की रिलीज डेट

Sat, 01 Jan 2022 01:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। ये फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है।

विज्ञापन
RRR Postponed: RRR Movie officially Postponed Rajamauli alia bhatt ram charan JR NTR
‘आरआरआर’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। ये फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन



 

RRR Postponed: RRR Movie officially Postponed Rajamauli alia bhatt ram charan JR NTR
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर के बाद कई शहरों के सिनेमाघर बंद किए जा चुके हैं। कई शहरों में कर्फ्यू लागू है। ‘83’ का उम्मीद से काफी कम कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज टाल दी है। इस बारे में अब फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। फिल्म की रिलीज एक बार और टलने के बाद अब फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी देश में आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास की है। यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed